उत्तरप्रदेशजौनपुर जौनपुर में सिपाही को कुचलने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर, दो साथी घायल By Pratibha Rajdar Last updated May 18, 2025 340 जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को वाहन से टक्कर मारकर फरार हुआ कुख्यात गौ-तस्कर सलमान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दो साथी गोलू यादव और नरेंद्र इस घटना में पुलिसकर्मी दुर्गेश सिंह शहीद हो गए, जबकि एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, गौ-तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस टीम को बचने के लिए अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी थी, जिससे पुलिसकर्मी घायल हुए। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया और दो घायल हुए। समाचार 340 Share