घर के बाहर झूला झूल रहे बालक के गले में फंदा कसने से मौत, घर में छाया मातम

मैनपुरी में घर के बाहर झूला झूल रहे बालक के गले में फंदा कसने से उसकी मौत हो गई। घरवालों को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। दो बहनों के बाद इकलौटा बेटा था।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम घर के बाहर झूला झूल रहे एक बालक के गले में रस्सी कस गई। बालक निढाल होकर जमीन पर गिर गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। खबर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घटना घिरोर थाना क्षेत्र के चापरी गांव की है।

गांव निवासी सतेंद्र यादव प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका आठ वर्षीय पुत्र हर्ष यादव सोमवार की शाम घर के बाहर नीम के पेड़ पर पड़े झूले पर झूल रहा था। आसपास कोई नहीं था। इस बीच अचानक झूला एक ओर झुक गया और हर्ष के गले में रस्सी का फंदा कसता चला गया। कुछ ही देर में उसका शरीर निढाल होकर नीचे आ गिरा। जैसे ही परिजन को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। आनन फानन परिजन बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही माता पिता के होश उड़ गए। हादसे में बालक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

करीब आधा घंटा बाद हो सकी जानकारी…

गांव चापरी निवासी हर्ष यादव के घर के बाहर सावन में झूला पड़ा था। वह रोजाना उस झूले पर झूलता था। बच्चे के घर के पास होने के चलते परिजन भी बेफिक्र रहते थे। लेकिन सोमवार को हर्ष के साथ जो घटना हुई। उसने सभी के होश उड़ा दिए। हर्ष घर के बाहर झूलते समय हादसे का शिकार हो गया। गले में कसा फंदा निकलने के बाद वह काफी देर तक नीचे जमीन पर पड़ा रहा। करीब आधा घंटा बाद परिजन को इसकी जानकारी हो सकी। शायद तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ममता का रो-रोकर बुरा हाल…

ग्रामीणों ने बताया कि हर्ष बेहद हंसमुख और मां ममता का लाडला था। बच्चे का स्वभाव ऐसा था कि आसपास के लोग भी उसे पसंद करते थे। दो बड़ी बहनों के बाद वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। ममता तो उस पर जान छिड़कती थी। सोमवार को हादसे ने ममता से हर्ष को हमेशा के लिए छीन लिए। बेटे के इस तरह चले जाने से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार बार बेटे का नाम पुकार रही है। आंखो से आंसू थमने का नहीं ले रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000