स्कूल गई सातवीं की छात्रा का खेत में मिला शव,कपड़े थे अस्त-व्यस्त,घर में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को सांतवी की छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव खेत पर पड़ा मिला। कपड़े अस्त व्यस्त थे। खबर मिली तो परिजन चीख पड़े। ग्रामीणों में आकोश फैल गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी युवक की 13 वर्षीय बेटी कक्षा सात में पढ़ती थी। वह सोमवार को गांव के ही परिषदीय स्कूल में पढ़ने गई थी। एटा में स्कूल गई सातवीं की छात्रा का खेत पर इस हाल में शव पड़ा मिला। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। परिजन ने देखा तो उनकी चीख निकल गई।

छुट्टी होने के काफी देर बाद भी वह नहीं लौटी। इस पर घर वाले परेशान हो गए। उन्होंने बेटी को ढूंढना शुरू किया। सबसे पहले स्कूल गए तो पता चला कि यहां से छात्रा चली गई है।  परिजन गांव में उसकी सहेलियों के घर पहुंचे, गांव में ढूंढा लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। कई घंटे बीत जाने के बाद भी परिजन व गांव के लोग छात्रा को ढूंढ रहे थे। इसी समय कुछ ग्रामीण भागते हुए आए और जो बताया उसे सुनकर परिजन व गांव के अन्य लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बताया कि छात्रा का शव गांव के बाहर खेत पर पड़ा हुआ है।

खबर पाकर परिजन रोते बिलखते मौके की तरफ भागे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। मौका मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने कहा छात्रा के कपड़े अस्त व्यस्त मिले है। उसके साथ गलत काम किए जाने की भी आशंका है। हालांकि पूरी बात तो पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000