बेटा-बेटी, सास समेत 4 की मौतः कमरे में अंगीठी जलाकर सोए,उठे ही नही वाराणसी से छुट्टियां मनाने बिहार गए थे

वाराणसी के पीसीएस अफसर के मासूम बेटे, बेटी, सास और साढू के बच्चे की मौत हो गई। उनकी पत्नी और साले-साली की हालत गंभीर है। अफसर की पत्नी छुट्टियां मनाने बच्चों के साथ बिहार के छपरा गई थीं। ठंड से बचने के लिए परिवार शुक्रवार रात अंगीठी जलाकर सो रहा था।

देर रात दम घुटने के बाद परिवार के एक सदस्य को छटपटाहट महसूस हुई। उन्होंने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। बाहर निकलकर घरवालों को बुलाया। घरवाले आए तो बाकी लोगों को जगाने की कोशिश की। देखा तो 4 लोगों में कोई हलचल नहीं हो रही थी।

घरवाले सभी को छपरा के सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पीसीएस अफसर का 3 साल का बेटा तेजस, 7 महीने की बेटी गुड़िया, सास कमलावती देवी (70) और साढू का 4 साल का बेटा अध्याय है।

वहीं, साले अमित कुमार, उनकी पत्नी अंजलि और साली अमीषा की हालत गंभीर है। अमीषा अध्याय की मां हैं। सभी को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से तीनों को पटना रेफर किया गया है। घटना छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र की है। पीसीएस अफसर विजय कुमार सिंह अभी जौनपुर में तैनात हैं। सूचना मिलते ही वह छपरा पहुंचे। अस्पताल में पीसीएस अफसर विजय कुमार सिंह अपनी बेटी के चेहरे से कफन हटाकर फफक-फफक कर रो पड़े।

एक कमरे में सो रहा था पूरा परिवार

कमलावती देवी छपरा की अंबिका कॉलोनी में रहती थीं। उनके पति की मौत हो चुकी है। उनके बेटे अमित वाराणसी में रहते हैं। वहीं, बेटी अंजलि की शादी वाराणसी में पीसीएस अफसर विजय कुमार सिंह से हुई थी। कमलावती कई दिन तक बेटे अमित के पास रहने के बाद हाल ही में छपरा लौटी थीं। ठंड की छुट्टी में कमला की दोनों बेटियां अमीषा और अंजलि भी मां से मिलने बच्चों के साथ छपरा आई थीं।

घरवालों ने बताया- शुक्रवार रात ठंड ज्यादा थी। रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सभी सोने की तैयारी करने लगे। फर्स्ट फ्लोर के एक कमरे में परिवार के 7 लोगों ने साथ सोने का फैसला किया। ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जला दी। इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सभी खिड़कियां भी बंद थीं, जिससे ठंडी हवा न आए।

गहरी नींद से घुटन महसूस नहीं हुई

देर रात तक अंगीठी जलती रही, जिससे कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड (को) गैस फैल गई। धीरे-धीरे ऑक्सीजन कम होती चली गई। गहरी नींद के चलते किसी को इसका आभास नहीं हो सका। शनिवार सुबह सुबह करीब 5-6 बजे परिवार के एक शख्स को छटपटाहट महसूस हुई।

उसने किसी तरह खुद को संभाला और कमरे का दरवाजा खोला। आवाज लगाकर लोगों को बुलाया। आनन-फानन में सभी को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद कमलावती देवी, तेजस, अध्याय और गुड़िया को मृत घोषित कर दिया।

अंजलि को अभी यह नहीं बताया गया है कि उनके दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही छपरा एएसपी राम पुकार सिंह सहित कई सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर घरवालों से पूछताछ की।

गहरी नींद से घुटन महसूस नहीं हुई

देर रात तक अंगीठी जलती रही, जिससे कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड (को) गैस फैल गई। धीरे-धीरे ऑक्सीजन कम होती चली गई। गहरी नींद के चलते किसी को इसका आभास नहीं हो सका। शनिवार सुबह सुबह करीब 5-6 बजे परिवार के एक शख्स को छटपटाहट महसूस हुई।

उसने किसी तरह खुद को संभाला और कमरे का दरवाजा खोला। आवाज लगाकर लोगों को बुलाया। आनन-फानन में सभी को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद कमलावती देवी, तेजस, अध्याय और गुड़िया को मृत घोषित कर दिया।

अंजलि को अभी यह नहीं बताया गया है कि उनके दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही छपरा एएसपी राम पुकार सिंह सहित कई सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर घरवालों से पूछताछ की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000