उत्तरप्रदेशसीतापुर 22 दिन पहले लव मैरिज, अब इस हाल में मिलीं लाशें, महामाई मंदिर से जुड़ी इश्क और मौत की कहानी By Pratibha Rajdar Last updated Dec 28, 2025 263 यूपी के सीतापुर में 22 दिन पहले लव मैरिज करने वाले दंपती की लाशें रविवार की सुबह पेड़ की डाल से लटकती मिलीं। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना हरगांव थाना क्षेत्र के अनिया कला गांव की है। यहां महामाई मंदिर के पास जंगल में दंपती की लाशें मिलीं। उनकी पहचान खुशीराम (22) और उसकी पत्नी मोहिनी (19) के रूप में हुई। ये लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुरवा गांव के रहने वाले थे। बताया गया कि खुशीराम और मोहिनी ने 22 दिन पहले ही शादी की थी। जिस महामाई मंदिर के पास उनकी लाशें मिलीं, 6 दिसंबर को इसी महामाई मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों एक साथ रह रहे थे। समाचार 263 Share