गोमतीनगर स्टेशन पर मिली युवती की सिर कटी लाश, 6 रेलवे स्टेशन बने जांच की सबसे बड़ी कड़ी

छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में युवती के शव के पांच टुकड़े मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। जीआरपी की छानबीन में पता चला है कि हत्यारों ने शव के टुकड़े उत्तर प्रदेश के किसी रेलवे स्टेशन पर बक्से में भरकर ट्रेन में रखे थे। पुलिस का दावा है कि युवती की हत्या कहीं और की गई थी और पहचान छिपाने के लिए सिर अलग कर दिया गया।

जीआरपी की तीन टीमों ने सोमवार को बिहार के छपरा, छपरा कचहरी, मरहौरा, मसरख, राजापत्ती, दिघवा दुबौली, सिधवालिया, गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन पर फुटेज खंगाले। इनमें कहीं भी बक्सा रखते कोई नजर नहीं आया। अब पुलिस टीम उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के तमकुही रोड रेलवे स्टेशन से लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन तक फुटेज खंगाल रही है। छानबीन में सामने आया कि छपरा से गोमतीनगर तक आरपीएफ की एक और जीआरपी की दो एस्कॉर्ट तैनात थी।

जीआरपी बोगी नंबर एस-1 में सवार यात्रियों से पूछताछ कर रही है। यात्रियों के अनुसार, शनिवार देर रात करीब एक बजे शौचालय के गेट के पास बक्सा देखा गया था। हालांकि, रात ज्यादा होने के कारण इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया था। ट्रेन 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस रविवार सुबह गोमतीनगर स्टेशन पहुंची। बक्से को खोला गया तो शव के टुकड़े मिले, जिसे देख सब दंग हो गए।

नफरत में की गई है हत्या

अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि हत्यारे युवती से नफरत करते थे। हत्या के पीछे बदले की भावना भी नजर आ रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अवैध संबंध या इज्जत के डर से किसी ने युवती की हत्या की। फिर पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर डाले। हत्या में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है।

युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी ने सोमवार को युवती के पंजे का बायोमीट्रिक मिलान कराने की कोशिश की। यह प्रयास असफल रहा क्योंकि शव के टुकड़े होने से रक्त का प्रवाह सूख गया था। एसपी रेलवे रोहित मिश्र का कहना है कि तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।

यह था मामला

रविवार सुबह ट्रेन लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में युवती के शव के टुकड़े बक्से और पॉलिथीन में पैक कर बैग में रखे मिले थे। शव के पांच टुकड़े बरामद हुए, लेकिन सिर गायब है। जीआरपी के अनुसार, ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन पहुंची, तो स्लीपर कोच एस-1 में लावारिस बक्सा और बैग पड़े होने की सूचना मिली थी। बक्सा खोला गया, तो उसमें 25-30 वर्ष की आयु की महिला का धड़ मिला, जिससे लोग सन्न रह गए। पास रखे बैग से पॉलीथीन में पैक हाथ-पैर बरामद हुए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000