दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की उन दो विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है, जिनका लंबे समय से इंतजार हो रहा था। बात हो रही है यूपी की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड सीट की। चुनाव आयोग के मुताबिक इन दो सीटों पर 5 फरवरी को उपचुनाव होंगे तो वहीं 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। इसी के साथ दिल्ली में आचार संहिता लागू कर दी गई है। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “10 जनवरी को नोटीफिकेशन जारी होने के बाद 17 जनवरी तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। स्क्रूटनी 18 जनवरी को की जाएगी, जबकि 20 जनवरी उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की आखिरी तारीख होगी।”

EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार…

EVM से छेड़छाड़ के आरोप पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “EVM मतगणना के लिए पूर्णतया सुरक्षित हैं। EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं, हम अब इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते। VVPAT प्रणाली वाली EVM मतदान प्रणाली की सटीकता सुनिश्चित करती है। पुराने पेपर बैलट की वापसी अनुचित और प्रतिगामी है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारना है।”

पिछले चुनाव में भी सिंगल फेज में हुई थी वोटिंग…

8 फरवरी 2020 को विधानसभा की सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी। इसके बाद 11 फरवरी को नतीजे घोषित हुए थे। आम आदमी पार्टी (AAP) 2020 में  53.57% वोट के साथ 62 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा को 8 सीट मिली थी. इस दौरान उन्हें  38.51% वोट मिले थे। कांग्रेस का इन चुनावों में खाता भी नहीं खुला था। उन्हें सिर्फ 4.26% वोट मिले थे। 2015 के चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

अंतिम मतदाता सूची हुई जारी… 

भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए बताया कि कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।

इससे पहले 4 जनवरी को आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने जामनगर हाउस में नई दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर कथित मतदाताओं के नाम हटाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके आरोपों को नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी ने निराधार बताया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000