दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा-कुंडली न मिलने के कारण शारीरिक संबंध के बाद शादी से मना करना अपराध

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को दुष्कर्म के एक मामले में जमानत याचिका खारिज करते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणी की। एक आरोपित की जमानत याचिका खारिज करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद कुंडली न मिलने की वजह से शादी से मना करने पर भारतीय न्याय संहिता का की धारा-69 के तहत धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का अपराध बनता है।न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि आरोपित ने पीड़ित को बार-बार भरोसा दिलाया था कि उनकी शादी में कुंडली से लेकर कोई रुकावट नहीं है। ऐसे में इस स्तर पर आरोपित का बर्ताव बीएनएस की धारा-69 के तहत अपराध है।

दुष्कर्म के मामले में आरोपित की जमानत याचिका खारिज

चार जनवरी से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद आरोपित की जमानत याचिका खारिज कर दी।आरोपित ने यह तर्क देते हुए जमानत की मांग की थी कि रिश्ता आपसी सहमति से था और दोनों एक-दूसरे को आठ साल से जानते थे।

बीएनएस की धारा- 69 के तहत दर्ज हुआ था केस

आरोपित ने तर्क दिया कि शादी का झूठा बहाना बनाकर दुष्कर्म करने का मामला नहीं बनता।हालांकि जमानत देने से इनकार करते हुए अदालत ने कहा कि पीड़िता ने पहली शिकायत नवंबर 2025 में दर्ज कराई थी,लेकिन आरोपित और उसके परिवार द्वारा शादी का भरोसा दिए जाने पर ही वापस ले ली गई थी। हालांकि बाद में कुंडली न मिलने के आधार पर शादी करने से मना कर दिया गया था।इस मामले में बीएनएस की धारा- 69 के तहत दर्ज किया गया था।

अदालत ने कहा कि घटना क्रम से पता चलता है कि यह सिर्फ रिश्ते खराब होने का मामला नहीं था,बल्कि आवेदक को अपने परिवार के कुंडली-मिलान पर जोर देने के बारे में पता होने के बावजूद बार-बार शादी का भरोसा दिलाने का मामला था।पहले दिए गए भरोसे के बावजूद कुंडली न मिलने के आधार पर शादी से इन्कार करना प्रथम दृष्टया आरोपित के व्यवहार पर सवाल उठाता है। अदालत ने कहा कि मामले में अभी आरोप पत्र दाखिल नहीं हुआ है,ऐसे में जमानत देने का आधार नहीं बनता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000