अंतरराज्यीय अवैध हथियार सिंडिकेट का दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़, एनसीआर और हरियाणा में करते थे सप्लाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा अंतरराज्यीय अवैध हथियार सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस के स्पेशल सेल ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस की टीम ने आरोपियों के कब्जे से कई हाई क्वालिटी हथियार भी जब्त किए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के निवासी असरारुल हक (30) और राम प्रवेश सिंह (33) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी कथित तौर पर मध्य प्रदेश के आपूर्तिकर्ताओं से हथियार खरीद के दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में अपराधियों को आपूर्ति कर रहे थे।

आरोपियों के पास से सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल (32 बोर) के साथ 2 अतिरिक्त मैगजीन और सिंगल-शॉट पिस्तौल जब्त की गई है। स्पेशल सेल को सिंडिकेट की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी और चार महीने से अधिक समय तक संदिग्धों पर नजर रखी गई थी।

सराय काले खां में जाल बिछाकर आरोपी को किया गिरफ्तार…

29 अप्रैल (मंगलवार) को विशेष खुफिया जानकारी मिली कि असरारुल हक और राम प्रवेश सिंह ने मध्य प्रदेश से पिस्तौलों की एक खेप प्राप्त की है और इसे दिल्ली लाया जा रहा है। खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सराय काले खां के पास जाल बिछाया, जहां संदिग्धों को पकड़ा गया। सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।

‘नो गन-नो गैंग’ अभियान के तहत गिरफ्तार आरोपी…

बता दें कि इससे पहले 15 अप्रैल को दिल्ली में द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने ‘नो गन-नो गैंग’ अभियान के तहत राजस्थान आधारित अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लायर गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आस मोहम्मद उर्फ बहरा के रूप में हुई थी, जो राजस्थान का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर की पांच देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

द्वारका के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया था कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही राजस्थान और हरियाणा में आर्म्स एक्ट के तहत आठ मामले दर्ज हैं। हथियार सप्लायर की धरपकड़ के लिए स्पेशल स्टाफ की एक टीम गठित की गई थी। एसीपी राम अवतार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया, जिसमें इंस्पेक्टर विश्वेंद्र ढाका, एएसआई रश्मुद्दीन, हेड कांस्टेबल बच्चू सिंह, देव प्रकाश, अजय और कांस्टेबल परमिंदर शामिल थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000