बिजली वितरण को निजी हाथों में देने के खिलाफ कर्मचारियों ने भरी जबरदस्त हुंकार, समर्थन में कई प्रदेशों में सड़कों पर उतरे कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 42 जिलों की बिजली वितरण को निजी हाथों में देने के खिलाफ गुरुवार को कर्मचारियों ने जबरदस्त हुंकार भरी।नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर गुरुवार को देश के सभी प्रांतों के बिजली कर्मचारी,जूनियर इंजीनियर और अभियंता यूपी के समर्थन में सड़कों पर उतरे और जबरदस्त प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे और सेक्रेटरी जनरल पी रत्नाकर राव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वद्यिुत वितरण निगमों में घाटे के भ्रामक आंकड़ों देकर पूर्वांचल वद्यिुत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल वद्यिुत वितरण निगम के निजीकरण का नर्णिय लिया है,जिससे उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा व्याप्त है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मी विगत छह माह से लगातार आंदोलन कर रहे हैं मगर सरकार ने आज तक एक बार भी उनसे बात नहीं की।

शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गलत पावर परचेज एग्रीमेंट के चलते वद्यिुत वितरण निगमों को निजी बिजली उत्पादन कंपनियों को बिना एक भी यूनिट बिजली खरीदे 6761 करोड रुपए का सालाना भुगतान करना पड़ रहा है। इसके अतिरक्ति निजी घरानों से बहुत महंगी दरों पर बिजली खरीदने के कारण लगभग 10000 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष का अतिरक्ति भार आ रहा है। उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों पर 14400 करोड़ रुपए का बिजली राजस्व का बकाया है।

शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार किसानों को मुफ्त बिजली दी जाती है,गरीबी रेखा से नीचे के बिजली उपभोक्ताओं को 3 रुपए प्रति यूनिट की दर पर बिजली दी जाती है,जबकि बिजली की लागत रुपए 7.85 पैसे प्रति यूनिट है।बुनकरों आदि को भी सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी की धनराशि ही लगभग 22000 करोड़ रुपए है। उत्तर प्रदेश सरकार इन सबको घाटा बताती है और इसी आधार पर निजीकरण का नर्णिय लिया गया है।

शैलेन्द्र दुबे ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और शासन के कुछ बड़े अधिकारियों की कुछ चुनिंदा निजी घरानों के साथ मिली भगत है।वे लाखों करोड़ रुपए की बिजली की परिसंपत्तियों को कौड़ियों के मोल निजी घरानों को बेचना चाहते हैं। शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि बिजली के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने सभी जनपदों और परियोजनाओं पर भोजन अवकाश के दौरान सड़क पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया और उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मियों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई।

बता दें कि आज हैदराबाद,त्रिवेंद्रम,विजयवाड़ा,चेन्नई,बेंगलुरु, मुंबई,नागपुर,रायपुर,भोपाल,जबलपुर,वडोदरा,राजकोट, गुवाहाटी,शिलांग,कोलकाता,भुवनेश्वर,पटना,रांची,श्रीनगर, जम्मू,शिमला,देहरादून,पटियाला,जयपुर,कोटा,हिसार और लखनऊ में बिजली कर्मचारियों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     अदालत ने किरायेदार की सारी दलीलें को दरकिनार करते हुए भवन स्वामी के पक्ष में दिया अपना फैसला, पोषणीयता के आभाव में वाद हुआ निरस्त      |     पत्नी की हत्या, फ्रिज में मिला सिर, पुलिस जांच में जुटी     |     दूल्हा बना शूटर! शादी में 5 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग का VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी     |     प्रतापगढ़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज ,मजदूरी के पैसे को लेकर मारपीट, घायल की मौत     |     फर्राटा पंखे में उतरे करंट से विवाहिता की मौत: प्रतापगढ़ में घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा     |     बहू ने करोड़पति ससुर की कराई हत्या : नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई     |     BJP के मंत्रियों के अहंकार की कोई सीमा नहीं, डिप्टी CM केशव मौर्या के बयान पर भड़की कांग्रेस     |     नोएडा का इंजीनियर मॉस्को में अरेस्ट:पत्नी ने CM योगी से लगाई गुहार     |     पानी से भरे गड्ढे में गिरी युवती, युवक ने बचाई जान; सोशल मीडिया से मिला परिवार     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000