उत्तरप्रदेशअपराधसम्भल खाना बनाने को लेकर विवाद, बेटे ने सौतेली मां को मार डाला, पुलिस ने हिरासत में लिया By Pratibha Rajdar Last updated Mar 15, 2026 38 संभल के बहजोई मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी में शनिवार रात खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने सौतेली मां के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाद अक्सर खाना बनाने और घरेलू मामलों को लेकर होता था। शनिवार रात को हुए विवाद में युवक ने सौतेली मां को मार डाला। 38 Share