जिला समाज कल्याण अधिकारी ने फांसी लगाकर दी जान, फंदे से लटकता मिला शव, आजमगढ़ में थे तैनात
आजमगढ़ में तैनात प्रतापगढ़ के रहने वाले जिला समाज कल्याण अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला है। उनकी पत्नी सुल्तानपुर जिले में अपने मायके में हैं। दोनों के बीच फोन पर विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय गांव में जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे और आजमगढ़ में तैनात थे। घटना के बाद परिवार में कोहाम मच गया है।
घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल स का है। पत्नी फिलहाल सुल्तानपुर जिले में अपने मायके में हैं। फोन पर विवाद की बात सामने आ रही है। गत शनिवार को आशीष सिंह आजमगढ़ से प्रतापगढ़ आए थे।बृहस्पतिवार को ही आजमगढ़ जाने की तैयारी थी। ग्राम प्रधान शिवाजीत सिंह ने बताया कि गांव के राम बहादुर सिंह के पुत्र आशीष सिंह जनपद आजमगढ़ में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनका तीन वर्ष का एक बेटा है। शनिवार को वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उसी समय पत्नी क्षमता का फोन आया और किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आशीष घर में चले गए और फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।