पटना में RJD नेता की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने 6 गोलियां मारीं

बिहार की राजधानी पटना में मर्डर की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक इलाके में हुई, जहां बदमाशों ने राजद नेता राजकुमार राय उर्फ अल्ला राय को गोलियों से भून दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार देर रात राजकुमार राय अपने  चारपहिया वाहन से लौट रहे थे। इसी दौरान वे घर के पास एक गली में स्थित होटल से खाने का सामान खरीदने के लिए रुके।तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। राजकुमार को 6 गोलियां मारी गई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

राघोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की थी तैयारी

मृतक राजकुमार राय मूल रूप से वैशाली जिले के राघोपुर के निवासी थे, लेकिन फिलहाल मुन्नाचक इलाके में रहते थे। वे लंबे समय से राजनीति से जुड़े थे और राजद से जुड़े थे। वे राघोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। यहां राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हत्या की खबर मिलते ही चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने राजद नेता ने हत्या को अपराधियों का मनोबल बढ़ने का नतीजा बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000