अपने ही विभाग के भ्रष्टाचार से परेशान होकर हेड कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक को दिया त्यागपत्र बोला-लानत है पुलिसकर्मी होकर भी अवैध काम नहीं रोक पा रहा

हरियाणा के पानीपत में अपने ही विभाग के करप्शन से तंग आकर हेड कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक को त्यागपत्र भेज दिया है। अपने ही विभाग के पुलिस कर्मियों पर आरोप लगते हुए हेड कांस्टेबल आशीष ने बताया कि वह ट्रैफिक और अतिक्रमण की ड्यूटी पर पानीपत के तहसील कैंप में तैनात है। पुलिसकर्मी का आरोप है कि बीते 3 दिनों में उसने जुआ, नशा और अवैध शराब के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को पकड़ने के बाद संबंधित थाना तहसील कैंप में सूचित किया था। हेड कांस्टेबल आशीष का आरोप है कि थाने के पुलिसकर्मियों ने मौके पर सादी ड्रेस में पहुंचकर जुआ खेलते पकड़े गए लोगों को भागने में मदद की। आशीष ने कहा कि पुलिस अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कांस्टेबल ने लिखा कि पुलिस की शह पर चल रहे अवैध कार्य से तंग आकर इस्तीफा दे रहा हूं। आशीष ने अपने त्याग पत्र में ये भी लिखा है कि वह अपने सामने अवैध कार्य होते नही देख सकता।

उसने कहा कि वह आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले करता है। और बाद में कुछ पुलिसकर्मी उसे छोड़ देते हैं। साथी पुलिसकर्मी उन पर कार्यवाही न करके उन्हे मौके से भगाने में मदद करते हैं। उसने कहा कि वह ऐसे करप्शन का हिस्सा नहीं बनना चाहता। उसने कहा कि मैं नौकरी से इस्तीफा दे कर सन्यास ले रहा हूं। या तो विभाग मेरा इस्तीफा मंजूर करे या आरोपियों को भगाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करे। फिलहाल पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने हेड कांस्टेबल के दिए गए त्याग पत्र को ओएसआई ब्रांच में जमा करने की बात कही है। हेड कांस्टेबल आशीष ने कहा कि वो पुलिस विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर गृह मंत्री अनिल विज को भी पत्र लिखेंगे। पुलिस की नौकरी लोगों की सेवा के लिये ज्वाइन की थी। भ्रष्टाचार करने के लिये नहीं की। आशीष ने कहा कि वो खेती बाड़ी करके अपना जीवन शांति से बितायेंगे लेकिन भ्रष्टाचार का हिस्सा कत्तई नहीं बनना चाहते।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000