लाशों पर मत नाचो मुलायम और अंधेर नगरी चौपट राजा जैसे शीर्षक ने मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के उड़ा दिए थे, होश

राष्ट्र का आक्रोश, राष्ट्र की आकांक्षा, राष्ट्र की भाषा में हिंदी मासिक पत्रिका विचार मीमांसा माह-दिसम्बर, 2005 वर्ष-9 अंक 10 में कवर पेज पर “लाशों पर मत नाचो मुलायम” और “अंधेर नगरी चौपट राजा” शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। संयोग से उस समय सूबे में मुलायम सिंह यादव की सरकार थी। पत्रिका भोपाल से प्रकाशित होती थी। पत्रिका का यह अंक जैसे ही बुक स्टॉल पर आया वैसे ही समूचे उत्तर प्रदेश में तूफान खड़ा हो गया। मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने बुक स्टॉल से सभी पत्रिकाओं को पुलिस के सहयोग से जबरन उठवा लिया था।

अंधेर नगरी चौपट राजा के अंक देखकर चकरा गए थे, मुलायम सिंह

मुलायम सिंह यादव राजनीति में माफियाराज और अपराधीकरण का बीजारोपण कर यूपी को कर दिया बर्बाद 

फ़िलहाल उस वक्त सच का गला स्वयं मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के द्वारा घोंटने का प्रयास किया गया, परन्तु पूर्ण रूप से घोंटा नहीं जा सका था। एक अंक मेरे पास सुरक्षित पड़ा था। वर्त्तमान का समय भी उत्तम है। इसलिए इस पत्रिका के संपादक और लेखकों के जज्बे को सलाम करते हुए डिजिटल इंडिया के इस दौर में आज के युवाओं को खुलासा इंडिया की तरफ से इसे पढ़ने और समझाने के लिए यहाँ पोस्ट किया जा रहा है। क्योंकि इस स्टोरी के दोनों पात्र अब इस दुनिया में नहीं है। साल- 2005 से साल 2024 तक उत्तर प्रदेश कितना बदल चुका है। आईये स्वयं आंकलन करें कि 19 वर्ष पहले विचार मीमांसा पत्रिका की सम्पादकीय टीम ने भविष्यवाणी कर दी थी।

आखिर मुस्लिम समुदाय से खूंखार अपराधी की मौत पर ही मातम क्यों होता है ?

लोकसभा चुनाव- 2024 का शंखनाद हो चुका है और राजनीतिक कुरूक्षेत्र में राजनीतिक दलों के नेता शब्द भेदी बाण छोड़ रहे हैं। माफियाओ के जनक सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनके सहयोगियों द्वारा उत्तर प्रदेश के योगी राज में कानून ब्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। समूचे उत्तर प्रदेश की कानून ब्यवस्था को तार-तार कर अपने कार्यकाल में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव सूबे में माफियाओं द्वारा जंगलराज कायम करा दिया था। आज भी समाजवादी पार्टी माफियाओं की मौत पर मातम मनाया करती है।

विचार मीमांसा जैसा नाम, वैसा काम

मुस्लिम माफियाओं की मौत पर सेक्युलर नेता क्यों करते हैं, विधवा विलाप 

ताज़ा उदाहरण जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी की मौत के बाद जिस तरह से सपा और कांग्रेस सहित अन्य कथित सेक्युलर दल के नेता विधवा विलाप कर मातम मना रहे हैं, वह चिंताजनक है। मुख़्तार अंसारी के ख़ास शूटर मुन्ना बजरंगी जिसने भाजपा विधायक कृष्णानन्द राय सहित सात लोंगों का नर संहार किया और विधायक कृष्णानन्द राय की चोटी काटकर समाज को आतंकित किया। बागपत जिला जेल में बंद गैंगस्टर सुनील राठी द्वारा 9 जुलाई, 2018 को मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुन्ना बजरंगी के लिए तो कोई मातम नहीं मनाया गया।

गैंगेस्टर विकास दुबे और दुर्दांत अपराधी मुन्ना बजरंगी की मौत पर पसरा था, सन्नाटा 

कानपुर के बिकरू काण्ड आज भी लोग नहीं भूल पाये हैं। गैंगेस्टर विकास दुबे द्वारा सीओ देवेन्द्र मिश्र सहित आधा दर्जन से अधिक दरोगा व सिपाहियों की जघन्य हत्या के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के हाथ पैर फूल आये थे और उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने कुछ ही दिनों में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को मार गिराया था तो किसी ने विधवा विलाप नहीं किया था। परन्तु माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में हत्या के बाद पूरे प्रदेश में मातम छा गया था। बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी की मौत के बाद तो कथित सेक्युलर राजनीतिक दल और मुस्लिमों द्वारा उसे मसीहा बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह चिंतनीय है। एक अपराधी के मरने पर मातम नहीं मनाना चाहिए।  

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000