सपा प्रत्याशी काजल निषाद की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने लखनऊ किया रेफर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की लोकसभा सदर प्रत्याशी काजल निषाद की शुक्रवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिनों से वहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। डॉक्टरों की सलाह पर उनके परिजन उन्हें लेकर एंबुलेंस से लखनऊ रवाना हो गए। वहीं खबर यह भी कि उन्हें हार्ट अटैक आया है।  दरअसल, समाजवादी पार्टी की गोरखपुर लोकसभा सदर प्रत्याशी काजल निषाद की शुक्रवार को तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिनों से वहां उनका इलाज चल रहा था।

रविवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। डॉक्टरों की सलाह पर उनके परिजन उन्हें लेकर एंबुलेंस से लखनऊ रवाना हो गए। सपा के मीडिया प्रभारी राजू तिवारी ने बताया कि काजल के अस्वस्थ होने की खबर पाकर पार्टी के नेता निजी अस्पताल पहुंच गए। उनका हालचाल लिया। पार्टी के कुछ नेता उनके साथ लखनऊ भी गए हैं। एंबुलेंस में उनके साथ उपने पति हैं। जबकि, दूसरी गाड़ियों से पार्टी के लोग भी साथ में लखनऊ के लिए निकले हैं।

कौन हैं काजल…

काजल निषाद लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से ताल ठोकने जा रही हैं। इससे पहले काजल अभिनय की दुनिया में दमखम दिखा चुकी हैं। काजल निषाद की फिल्मों से राजनीति तक की यात्रा काफी फिल्मी है। काजल निषाद का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ, लेकिन वह करियर के लिए मुंबई आ गईं और यहीं फिल्मों और टीवी शो में काम किया। साल-2009 में उन्होंने ‘लापतागंज’ शो में ‘चमेली’ के रोल से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ‘शादी ब्याह’ थी। इसके बाद उनका पर्दार्पण राजनीति में हुआ। 

कांग्रेस से की राजनीतिक की शुरुआत…

काजल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के साथ की। लेकिन, फिलहाल में समाजवादी पार्टी का हिस्सा हैं। समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में सदर लोकसभा सीट से एक बार फिर काजल निषाद पर दांव लगाया है। काजल ने पहली बार विधानसभा चुनाव साल-2012 में कांग्रेस के टिकट पर गोरखपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से किस्मत आजमाई थी, लेकिन वे हार गईं। इसके बाद साल-2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को कैपियरगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा। पार्टी को निषाद वोट बैंक पर भरोसा था लेकिन, भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने हरा दिया। साल-2023 में हुए निकाय चुनावों में भी सपा ने उन्हें गोरखपुर महापौर के पद के लिए टिकट देकर भरोसा जताया। लेकिन वे हार गईं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000