बगहा में डबल मर्डर, घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या, शव जलाने की भी की गई कोशिश

बगहा। बिहार के पश्चिम चंपारण में स्थित बगहा में बुधवार को पुलिस ने एक घर से दो महिलाओं के शव बरामद किए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से वार कर मां और बेटी की हत्या कर दी. आशंका जताई गई है कि शवों को जलाने की भी कोशिश की गई है।

एक मकाम से मां और बेटी का शव बरामद…

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पटखौली ओपी क्षेत्र के कुम्हार बगीचा टोला वार्ड नं-3 में एक मकान से मां और बेटी का शव बरामद किया गया। मृतकों की पहचान शोभा तिवारी (40) एवं उनकी विवाहिता पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, शव जले हुए हालत में मिले…

पुलिस का कहना है कि शव जले हुए हालत में मिले है और शव के आस-पास खून की छींटे भी मिली है। मृतक के परिजनों को आशंका है कि हत्या करके शव को जलाया गया है। बगहा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार जाधव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर अनुसंधान कर रही है।

मुजफ्फरपुर से बुलाया गया एफएसएल की टीम…

पुलिस अधीक्षक किरण कुमार जाधव ने आगे बताया कि मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, अनुसंधान जारी है। उन्होंने आगे बताया कि घटना की जांच के लिए श्वान दस्ते की भी मदद ली जा रही है। कुछ तथ्य प्रकाश में आए हैं।

जानकारी के अनुसार, महिला का विवादों से गहरा रहा नाता…

उन्होंने आगे बताया कि कुछ तथ्य प्रकाश में आए हैं जिनको लेकर अनुसंधान किया जा रहा है। निकट भविष्य में कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का विवादों से गहरा नाता रहा है और महिला कई लोगों के खिलाफ पुलिस और न्यायालय में मुकदमा दर्ज करा चुकी थी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000