आम आदमी पार्टी का शुरू हुआ इस्तीफे का दौर, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। आप के प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ और नेताओं ने पार्टी को अपना इस्तीफा भेजा है। आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। हुपेंडी ने कहा कि उन्होंने साल-2016 में शासकीय नौकरी छोड़ आप की सदस्यता ली थी। आज पार्टी के सदस्य से इस्तीफ़ा दे रहा हूं। विधानसभा में सही परिणाम नहीं रहा है और वोट परसेंट भी गिरा है। कोलम हुपेंडी ने भानुप्रतापपुर से चुनाव लड़ा था जबकि और विशाल केलकर को पार्टी ने कोरबा से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन नवंबर साल-2023 में कराए गए चुनाव में दोनों को ही हार का मुंह देखना पड़ा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने कैम्पेनिंग की थी।

अरविंद केजरीवाल ने यहां की जनता के लिए 10 गारंटी की घोषणा की थी। उन्होंने यह दावा किया था कि हमारी गारंटी पक्की है। दूसरे नेताओं की तरह हमारी गारंटी नहीं है। आप को एक मौका देकर देखिए, जिसके बाद सारी पार्टियों को आप भूल जाएंगे। हालांकि 3 दिसंबर को आए चुनावी नतीजे में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में अपना खाता भी नहीं खोल पाई। विधानसभा चुनाव में आप ने अकेले लड़ने का फैसला किया था। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। चुनाव नतीजों में कांग्रेस की सरकार चली गई। बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए सत्ता में वापस की। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 54 सीटें मिली। कांग्रेस के खाते में 35 सीटें आईं। वहीं एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000