होटल में पुलिस का छापा:3 महिलाएं और 5 युवक आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में गिरफ्तार

मुरादाबाद के बुध बाजार स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान तीन महिलाओं और पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस को होटल के एक कमरे में शराब पीकर झगड़ा करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे बुध बाजार चौकी इंचार्ज सुनीता सिंह को सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि हिंदू कॉलेज के सामने स्थित एक होटल के कमरे में कुछ युवक शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और एक कमरे में दबिश देकर वहां मौजूद युवकों को पकड़ा।

पुलिस को देखते ही मचा हड़कंप

पुलिस जब यह कार्रवाई कर रही थी, तभी बगल के कमरे से तीन महिलाएं और पांच युवक पुलिस को देखकर घबराकर भागने लगे। पुलिस को शक हुआ और सभी को घेरकर रोक लिया गया। पूछताछ के दौरान ये लोग मुंह छिपाने लगे और स्पष्ट जानकारी देने से बचते रहे। इसके बाद पुलिस सभी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

पुलिस की इस कार्रवाई की खबर फैलते ही बुध बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि संबंधित होटल का मालिक पंजाब में रहता है। यह होटल करीब एक महीने पहले ही किराए पर देकर इसका संचालन शुरू कराया गया था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनकी पहचान अलग-अलग स्थानों के रहने वालों के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000