जानलेवा बना कोहरा: दिल्ली-अक्षरधाम हाईवे पर टकराईं 20 गाड़ियां, घायलों को किया गया रेफर

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दिल्ली-अक्षरधाम एक्सेस कंट्रोल एलिवेटेड हाईवे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। हसनपुर मसूरी-मविकला गांव के पास अचानक छाई घनी धुंध के कारण एक के बाद एक करीब 20 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम थी। वाहन चालक आगे चल रहे वाहनों को देख नहीं पा रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्रेक लगने और कम दृश्यता के कारण पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चले गए। हादसे में कार, पिकअप और अन्य निजी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घायलों को दिल्ली किया गया रेफर

सूचना मिलते ही बागपत और खेकड़ा कोतवाली पुलिस, एनएचएआई और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल खेकड़ा सीएचसी और बागपत जिला अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया गया है।

घायलों में खेकड़ा निवासी अशोक शर्मा, चरथावल के रहने वाले रफीक, नफीसा, सद्दाम और यूसुफ शामिल हैं। इनमें सद्दाम की हालत बेहद नाजुक है। हादसे में उनका एक पैर कटकर अलग हो गया, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर एएसपी बागपत प्रवीण सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराने के निर्देश दिए। इसके बाद एएसपी खेकड़ा सीएचसी पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी लोग निजी वाहनों से दिल्ली की ओर जा रहे थे।

कोहरे के कारण हाईवे पर पहले से ही वाहन धीमी गति से चल रहे थे, लेकिन अचानक घनी धुंध छा जाने से यह भीषण हादसा हो गया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी इसी हाईवे पर कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए थे, जिसमें अनेक लोग घायल हुए थे। लगातार हो रही घटनाओं ने प्रशासन और वाहन चालकों दोनों के लिए चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से कोहरे के दौरान सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000