दृष्टि IAS कोचिंग की बेसमेंट में चलने वाली क्लास सील, अवैध बेसमेंट में चल रही थी कोचिंग

ओल्ड राजेन्द्र नगर में हुए हादसे के बाद अब मुखर्जी नगर में प्रसाशन हरकत में आया है। यहां प्रसाशन ने दृष्टि IAS कोचिंग की बेसमेंट में चलने वाली क्लास सील कर दी गयी है। यहां बेसमेंट में पांच अलग-अलग क्लास चल रही हैं जिस पर अब सरकारी सील लगा दी गयी है। दिल्ली पुलिस यहां तैनात है।

‘एक बैच में 700 बच्चे पढ़ते हैं…

छात्रों का कहना है कि प्रसाशन इंतज़ार कर रहा था कि कोई हादसा हो उसके बाद कार्रवाई करे। छात्रों ने बताया कि एक बैच में 700 बच्चे पढ़ते हैं, ये बैच बेसमेंट में चलते थे।

12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में आरोपी…

बता दें कि ओल्ड राजेंद्र नगर में तीन छात्रों की मौत मामले के दिल्ली की अदालत ने पांच आरोपियों को सोमवार (29 जुलाई) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन पांच आरोपियों में चार कोचिंग के सह-मालिकऔर एक ड्राइवर शामिल है। सभी को 12 अगस्त तक ज्यूडिशियल कस्डटी में भेजा गया।

छात्रों ने किया प्रदर्शन…

इस घटना के बाद छात्रों में खासा रोष है। उन्होंने सोमवार को इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासन ने छात्रों को समझाने-बुझाने की कोशिश की।

प्रशासन ने चलाया बुलडोजर…

इससे पहले प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की। बुलडोजर से अतिक्रमणों को हटाना शुरू किया गया. ये मुद्दा सड़क से संसद तक उठा। लोकसभा में अलग-अलग दलों के सदस्यों ने जांच की मांग की। राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर सांसदों ने अपनी बात रखी।

कोचिंग की बेसमेंट में कैसे घुसा पानी…

राव आईएएस स्टडी सर्किल में शनिवार रात को यह भयावह घटना घटी। इस घटना में तीन छात्रों की मौत हो गई थी क्योंकि वे बेसमेंट में पानी भर जाने से फंस गए थे, जिसका अवैध रूप से इस्तेमाल लाइब्रेरी के रूप में किया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए पांच व्यक्तियों में उस वाहन का चालक भी शामिल है, जिसने जलभराव वाली सड़क पर गाड़ी चलाई थी, जिसके चलते पानी तीन मंजिला इमारत के बेसमेंट में घुस गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000