चंद्रशेखर के एक फैसले से सपा-कांग्रेस और बसपा की बढ़ी टेंशन, यूपी उपचुनाव में कहीं बिगड़ न जाए इंडिया गठबंधन का खेल

लखनऊ। नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने साफ कर दिया है कि यूपी की सभी दस सीटों पर होने वाले उप चुनाव में उनकी पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। दलित युवाओं में लोकप्रियता के ग्राफ पर ऊपर चढ़ रहे चंद्रशेखर के इस फैसले के बाद बसपा तो टेंशन में है ही, सपा और कांग्रेस की भी परेशानियां बढ़ती दिख रही हैं। वजह यह है कि गठबंधन को यूपी में लोकसभा चुनावों में चमत्कारिक नतीजे मिलने में बड़ा हाथ दलित वोटरों का रहा है। अब बसपा के अलावा अगर चंद्रशेखर भी ताल ठोकेंगे, तो इसका नुकसान सपा-कांग्रेस गठबंधन को उठाना पड़ सकता है।

चंद्रशेखर कहीं बिगाड़ न दें सपा-कांग्रेस का खेल…

लोकसभा चुनावों में सपा और कांग्रेस गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतरी थी। संविधान बचाने का नैरेटिव दलित वोटरों को इतना भाया था कि बसपा को छोड़कर वे गठबंधन के साथ गए। इसके अलावा युवाओं और किसानों ने भी अपने मुद्दों पर गठबंधन का साथ दिया था। नतीजा यह हुआ था कि भाजपा 33 सीटों पर सिमट गई थी, जबकि सपा को 37 और कांग्रेस को छह सीटों पर जीत मिली थी। इससे गठबंधन उत्साहित है और विधानसभा उप चुनावों में भी साथ मिलकर ही लड़ने का फैसला कर चुका है। वहीं, दूसरी तरफ बात करें चंद्रशेखर आजाद की तो पहले वह भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा होना चाह रहे थे, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो दो सीटों पर मुकाबला लड़ा था। नगीना में आजाद खुद तो जीत गए, लेकिन डुमरियागंज सीट पर उनके प्रत्याशी को इतने वोट जरूर मिले कि उन्होंने इंडिया ब्लॉक के जीत की राह रोक दी थी। अब चंद्रशेखर सभी दस सीटों पर उपचुनाव लड़ने की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि इस बारे में पार्टी पदाधिकारियों से बात हो चुकी है। संगठन तैयार है। हमने सभी तैयारियां भी कर ली हैं।

दलित वोटर सभी को चाहिए…

लोकसभा चुनाव के पहले तक दलित वोटरों का एक बड़ा तबका भाजपा के पास आ जाता था। इससे उसके वोट बैंक में अच्छा इजाफा दिखता था, जबकि बीते चार दशक से बसपा दलित वोटरों की राजनीति करती रही है, लेकिन 2024 में उससे भी दलित वोटर छिटक गए थे। वहीं, बात सपा और कांग्रेस की करें तो बसपा के गठन के पहले तक दलित कांग्रेस का वोटर हुआ करता था, लेकिन तकरीबन चार दशक से वह उससे रूठा हुआ था। इस चुनाव में वह उसके साथ आया था। सपा को भी इसका लाभ मिला था। सपा इसके पहले साल-2019 में बसपा के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन तब भी दलित वोटर सपा में ट्रांसफर नहीं हुए थे। अब जबकि कांग्रेस के मार्फत उसके पास दलित वोट बैंक आया और नतीजे में ऐसे परिणाम आए, तो सपा-कांग्रेस किसी भी सूरत में दलित वोटरों को छिटकने नहीं देना चाहते हैं, लेकिन चंद्रशेखर के आने से सियासी समीकरणों का बदलना तो तय है। कितना बदलेगा, यह तो उपचुनाव के नतीजे बताएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000