उत्तरप्रदेशसम्भल संभल एसपी IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट अलंकर 2025 से नवाजा गया By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Dec 28, 2025 436 लखनऊ- IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के UP कैडर के IPS अधिकारी हैं, उत्तर प्रदेश संभल के एसपी हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई जी को वरिष्ठ अधिकारी सम्मेलन में “मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा अलंकरण“ 2025 पदक से नवाज़ा गया। इसके पहले संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई को स्वतंत्रता दिवस पर ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक’ से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए यह पुरस्कार मिला है। यह सम्मान पाने वाले वह उत्तर प्रदेश के अकेले आईपीएस अधिकारी हैं। संभल हिंसा के दौरान उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा था कि “इन नेताओं के चक्कर में अपना भविष्य बर्बाद मत करो”, जिसके बाद उन्हें ‘संभल का सिंघम’ भी कहा जाने लगा है। राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले IPS कृष्ण कुमार सुर्खियों अक्सर अपनी कार्यशैली से सुर्खियों में रहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आज सम्मानित किया तो उनके साथ उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण भी मौजूद रहे। समाचार 436 Share