प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम; व्हाट्सएप पर स्टेटस लिखा- सॉरी मां, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में रविवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह कुछ राहगीरों ने लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा-हाजीपुर इलाके के पास रेल की पटरी के नजदीक एक शव होने की सूचना दी थी।

मृतक की हुई पहचान

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान आठवीं कक्षा के छात्र के रूप में हुई है। मारे गए युवक का परिवार यहां किराए के मकान में रहता है, उसके पिता नवनीत शर्मा दिल्ली में एक साड़ी की दुकान में सेल्समैन का काम करते हैं। छात्र के एक दोस्त किशन ने पुलिस को बताया कि उसका किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था।

माना जा रहा है कि अवसाद ग्रस्त होने की वजह से छात्र ने शामली से दिल्ली जा रही एक ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली। ट्रेन के चालक ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि इंजन की चपेट में आने से लड़के की मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस सभी कोण से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

किसी लड़की से चल रहा था अफेयर…

यह हादसा रविवार सुबह हुआ, लेकिन आत्महत्या करने से पहले आकाश ने रात 1:08 बजे अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- सॉरी मां, मैं इस जन्म में आपके साथ नहीं रह सका। आकाश के एक दोस्त ने भी पुलिस को बताया है कि उसका किसी लड़की से अफेयर चल रहा था। इस दोस्त ने पुलिस को आकाश का व्हाट्सएप स्टेटस दिखाया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000