नए आपराधिक कानूनों के तहत FIR हुई दर्ज, UP DGP प्रशांत कुमार ने बताई रेप, हत्या की नई धाराएं

लखनऊ। दशकों पुराने आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह अब तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गए हैं। एक जुलाई 2024 से सभी तीनों कानूनों के तहत एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। यूपी के बरेली और अमरोहा में नए कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इन कानूनों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के करीब 77 साल बाद हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली पूरी तरह से ‘स्वदेशी’ हो रही है। उन्होंने कहा कि अब दंड की जगह न्याय होगा। वहीं यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि बिना किसी दिक्कत के प्रदेश के सभी थानों में नए कानून के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है।

यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई 2024 से लागू हो गए हैं। इन तीनों कानूनों को लागू करने के लिए पहले से ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने व्यापक तैयारियां कर रखी थी। प्रशांत कुमार ने बताया कि नए कानूनों को लेकर ट्रेनी, जरूरी खरीदारी और आवश्यक उपकरण की व्यवस्था कर ली थी। इसके साथ ही टेक्निकल विंग ने नेटवर्किंग, सभी थानों में जरूरी सॉफ्टवेयर और भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई चीजों के अनुरूप करा दी गई है।

नए कानून के बारे में दी जानकारी…

इसके साथ ही यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुझे ये बताने में खुशी हो रही है कि नए कानून के तहत 2 एफआईआर बरेली और अमरोहा में दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बिना किसी दिक्कत के नए कानून के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है। आज के दिन सभी थानों में एक विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिये थानाक्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, पुलिसकर्मी और क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों को बुलाकर फिर से इन सभी नए कानूनों के बारे में बताया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000