मामूली विवाद के चलते पत्नी ने शराबी पति की ईंट से कूंच कूंचकर की हत्या, वीडियो हुआ वायरल

यूपी के शाहजहांपुर में पत्नी द्वारा पति की ईंट से पीट-पीटकर निर्मम हत्या का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख और सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि पत्नी और पति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसके बाद घर के दरवाजे के पास पत्नी ने पति के सिर पर ईंट से कई वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। यहां तक कि उसने पति के सिर की नसें निकल डालीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब जानिए पूरा मामला?

दरअसल, थाना रौजा क्षेत्र के हथौड़ा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय सत्यपाल का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने घर के दरवाजे के पास खड़े पति के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर कथित तौर पर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले सत्यपाल और उसकी पत्नी गायत्री देवी के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी। पिटाई से नाराज पत्नी गायत्री देवी ने अपना आपा खो दिया। पत्नी ने अपने पति के सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर दिए और पति का सर कुचलकर दरवाजे पर ही उसकी हत्या कर दी।

आरोप है कि इसके बाद भी पत्नी के बाद भी मन नहीं भरा तो वह अपने पति के सिर से उसके अंग अपने हाथों से बाहर निकाल कर फेंकती नजर आई। हत्या का यह वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। सूचना के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो नजारा देखकर पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने मौके से हत्यारी पत्नी को खून से सने हाथों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पति की हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कानून कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल हर तरफ इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि आखिर पत्नी अपने पति की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर सकती है।

पुलिस ने ये बताया

एसपी (सिटी) जय कुमार ने बताया, “हथौड़ा इलाके के रहने वाले सत्यपाल जो कि स्टेडियम में प्राइवेट नौकरी करता था उसका झगड़ा अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर हो गया। जिसके बाद पत्नी ने ईंट से पति के सिर पर वार किए जिससे उसकी घर के दरवाजे पर मौत हो गई। पुलिस ने हत्या करने वाली पत्नी को हिरासत में ले लिया है और उसे पूछताछ शुरू कर दी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000