20 लाख की रिश्वत ले रहे ED के अधिकारी संदीप यादव को CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने राजधानी दिल्ली में गुरुवार (8 अगस्त) को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक सहायक निदेशक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए ED के अधिकारी की पहचान संदीप सिंह यादव के रूप में हुई है। वो एक जौहरी के बेटे को ED में दर्ज मामले में राहत दिलाने के एवज में रिश्वत ले रहा था।

 

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की । उन्होंने बताया कि दिल्ली के लाजपत नगर से ED के अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। CBI को शिकायत मिली थी, जिसके बाद एक जाल बिछाया गया और ED के अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सीबीआई FIR दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं।

कड़ी सजा दिलाने के नाम पर डराया

CBI की जांच में सामने आया है कि गुपचुप तरीके से संदीप सिंह ने एक मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसे जौहरी के परिवार के साथ डील की थी। उसने पहले जौहरी के बेटे को कड़ी सजा दिलाने के नाम पर डराया। इसके बाद रिश्वत देकर राहत दिलाने की बात कही। रिश्वत के रूप में 20 लाख रुपए देने पर डील डन हो गई थी। इसके बाद अधिकारी ने जौहरी के बेटे को को लाजपत नगर बुलाया था, जहां सीबीआई ने उसे पकड़ लिया।

पहले भी रिश्वत लेने के मामले में हो चुकी है गिरफ्तारी

इससे पहले भी सीबीआई रिश्वत लेने के आरोप में ED के अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई ने अगस्त 2023 में पांच करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ईडी के एक सहायक निदेशक सहित छह अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इन अधिकारियों पर आरोप लगा था कि उन्होंने दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के व्यापारी अमन ढल्ल को बचाने के एवज में रिश्वत ली थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000