पत्नी के टुकड़े-टुकड़े करने वाले पति पर लगा NSA, साल-2022 में अलग-अलग जगहों पर टुकड़ों में मिला था शव

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 6 महीने पहले हुए जघन्य हत्याकांड में शामिल आरोपी अभियुक्त पर जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अभियुक्त पर इस हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद इलाके में भय का माहौल है। इसके चलते राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एनएसए (NSA) 1980 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी जेल में है और एनएसए (NSA) की यह कार्रवाई का आदेश भी तामील करा दिया गया है। मामला रामपुर कला थाना इलाके का है। यहां 8 नवंबर 2022 को ग्राम गुलरिया मजरा जहाजपुर में एक अज्ञात महिला का शव कई टुकड़ों में कटा हुआ अलग-अलग स्थानों पर मिला था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की तो इस वारदात में संयुक्त अभियुक्त पंकज पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते ही आरोपी पति पंकज ने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था।

पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में दर्शाया की अभियुक्त के इस कार्य से जनमानस में काफी आक्रोश और भय प्राप्त हो गया था, जिससे स्थानीय लोग व्यवस्था भी पूरी तरह से प्रभावित हो गई थी। 21 नवंबर साल-2022 को पुलिस ने आरोपी पति पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके साथ ही लोक व्यवस्था प्रभावित होने से मौके पर स्थानीय पुलिस के बल का ही प्रयोग किया गया था। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त जमानत पर बाहर आने के लिए प्रयासरत था और इसी के चलते ही पुलिस की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने अभियुक्त पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एनएसए के तहत निरुद्ध करने की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से अन्य खूंखार अपराधियों पर काफी बड़ा असर पड़ेगा और कानून व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा। पुलिस ने आरोपी को जेल में इस आदेश का तामिला करवा दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000