रामलीला मंचन के दौरान काटी बिजली, आक्रोशित ग्रामीणों कर दी जेई की धुनाई

अमरोहा। रामलीला मंचन के दौरान बिजली विभाग के जेई ने अपनी  टीम के साथ पहुंचकर बिजली काट दी। गुस्साएं ग्रामीणों ने जेई को पीटना शुरू कर दिया। तथा बंधक बना लिया। ग्रामीणों का गुस्सा देख लाइनमैन मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जेई को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। जिससे  हंगामा की स्थिति बन गई। क्षेत्र के गांव सलेमपुर गौसाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रामलीला का मंचन हो रहा है। सोमवार को भी रामलीला का मंचन चल रहा था। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की बिना अनुमति के ही रामलीला के मंचन में बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था।

इस पर विभागीय जेई अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच तथा बिजली काट दी। जिससे रामलीला के मंचन के दौरान अंधेरा हो गया।जिसके बाद लोगों ने फोन की लाईटें जलाकर किसी तरह रोशनी का इंतजाम किया। इस दौरान ग्रामीणों को बिजली विभाग के जेई द्वारा बिजली काटने के जानकारी हुई तो उन्होंने जेई को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया तथा सौ मीटर दूर तक जेई को पीटे हुए ले जाकर जेई को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जेई को ग्रामीणों के चंगुल छुड़ाया। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई करवाई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000