गुमशुदा की तलाश के दौरान बराछा जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस की तत्परता से शुरू हुई त्वरित कार्रवाई

प्रतापगढ़ जनपद के बराछा जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला उस समय सामने आया, जब पिछले दो सप्ताह से लापता युवक सूरज कुमार की लगातार तलाश की जा रही थी। सूरज कुमार 11 दिसंबर 2025 को घर से अचानक लापता हो गया था। वह थाना कंधई की चौकी मंगरौरा अंतर्गत उतरास, तहसील पट्टी का निवासी बताया जा रहा है। बराछा गांव की एक महिला द्वारा जंगल में शव देखे जाने की सूचना दिए जाने के बाद सूरज कुमार के परिजनों ने मामले की जानकारी स्थानीय पत्रकार शिव प्रसाद को दी। इसके पश्चात पत्रकार द्वारा तत्काल प्रतापगढ़ कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिना किसी देरी के चिलबिला चौकी पुलिस को मौके पर रवाना किया। चौकी इंचार्ज अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सबसे पहले पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया। इसके बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के तहत शव को कब्जे में लेकर गहन जांच-पड़ताल शुरू की। शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, हालांकि सूरज गौतम के परिजनों ने शव की पहचान से इनकार किया है। पुलिस द्वारा दिखाई गई त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील रवैया और पेशेवर कार्यशैली की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से निष्पक्ष एवं गंभीर जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000