पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, दिल्ली से यूपी तक 11 ठिकानों पर रेड जारी

लखनऊ। जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह म‌‌ऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी जारी है। ईडी की ये कार्रवाई दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक मुख्तार अंसारी के 11 ठिकानों पर चल रही है। ये छापेमारी मुख्तार अंसारी के सीए और परिजनों समेत कुछ सहयोगियों के यहां हो रही है। गाजीपुर के मुहम्म्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के घर पर लखनऊ से ईडी की टीम पहुंची हुई है। इसके अलावा टाउन हॉल में खान बस सर्विस के मालिक, सोना व्यवसायी विक्रम अग्रहरि और प्रोपर्टी डीलर गणेश दत्त मिश्रा के यहां भी छापेमारी हुई है। गणेश दत्त मिश्रा, विक्रम अग्रहरि और मुस्ताक खान मुख्तार अंसारी के बेहद खास हैं। ईडी की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ सभी के आवास को घेर रखा है। बता दें कि जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह मुख्तार अंसारी की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती है। मुख्तार अंसारी खिलाफ शत्रु संपत्ति के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान आरोप तय कर दिए हैं।
इस मामले में अगली सुनवाई 29 अगस्त को होनी है। एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने पर आरोपों की हस्ताक्षर युक्त कॉपी सौंपने के भी निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि मामला राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के डालीबाग का है। जहां शत्रु संपत्ति के मामले में मुख्तार अंसारी बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के खिलाफ लेखपाल ने एफआईआर दर्ज कराई थी।लेखपाल ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके अलावा लखनऊ पुलिस मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में जुटी है। अब्बास अंसारी को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमें लगाई गई हैं। कोर्ट ने पुलिस को 25 अगस्त तक का समय दिया है। अब्बास अंसारी को पकड़ने के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है। अब्बास अंसारी की तालश में 84 पुलिसकर्मियों की कुल आठ टीमें हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000