आठवीं की छात्रा की संदिग्ध साइलेंट हार्ट अटैक से मौत, नहाते समय बाथरूम में हुई बेहोश

राजस्थान के बूंदी  जिले के देई थाना क्षेत्र के बांसी कस्बे में मंगलवार को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा की बाथरूम में नहाते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया कारण साइलेंट हार्ट अटैक बताया है। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बांसी कस्बे निवासी महेश कुमार सोनी की पुत्री हर्षिता सोनी कक्षा आठ की छात्रा थी। घटना के समय उसकी मां काम से कोटा गई हुई थी, जबकि पिता अपनी ज्वैलर्स की दुकान पर थे। हर्षिता घर के कार्य निपटाने के बाद छत पर बने बाथरूम में नहाने चली गई।

काफी देर तक बाथरूम से पानी बहता रहा, लेकिन किशोरी बाहर नहीं निकली। इस पर परिजनों को शंका हुई और वे छत पर पहुंचे। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलने पर हर्षिता अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ी मिली।परिजन तत्काल उसे बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार कुमावत ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल लाए जाने से पहले ही किशोरी की मौत हो चुकी थी। वह करीब एक घंटे से अधिक समय तक अचेत अवस्था में रही थी और शरीर पर किसी प्रकार की चोट या अन्य लक्षण नहीं पाए गए। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने किसी तरह परिवार को संभाला। गमगीन माहौल में किशोरी का अंतिम संस्कार किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000