SIR ने ली एक और जान: कुंए में उतराता मिला शिक्षामित्र का शव, ‘काम के दबाव से थे पापा, बेटियों का बड़ा दावा

यूपी के महोबा में एसआईआर के काम में लगे शिक्षामित्र का शव कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भेजा। बेटियों ने एसआईआर के काम का दबाव होने का आरोप लगाया है। महोबा के थाना श्रीनगर के पवा गांव में चल रहे एसआईआर कार्य में बीएलओ की सहायता के लिए लगाए गए शिक्षामित्र का शव बुधवार की दोपहर गांव के बाहर कुएं में उतराता मिला।

वह दो दिन से घर से गायब थे। उनकी बेटियों का आरोप है कि एसआईआर कार्य के दबाव से पिता परेशान रहते थे, इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की। सूचना मिलते ही एसडीएम और थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत पवा निवासी शंकरलाल राजपूत (50) गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण सर्वे में उन्हें बीएलओ बृजेंद्र राजपूत की सहायता में लगाया गया था।

एक दिसंबर को वह घर से लापता हो गए। परिजनों ने गांव व रिश्तेदारियों में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को नहीं दी। बुधवार की दोपहर जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो गांव के बाहर स्थित कुएं के पास चप्पल मिलने पर उन्हें आशंका हुई। कुएं में देखने पर शंकरलाल का शव उतराता मिला। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीएम शिवध्यान पांडेय, नायब तहसीलदार विकास गोयल और थाना श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची।

शंकरलाल की बेटी नीलम व अंजलि ने बताया कि पिता मतदाता सूची का कार्य कई दिनों से कर रहे थे। देर रात तक इसी काम में व्यस्त रहने से परेशान थे। लगातार फोन आने से वह दबाव में आ गए और घर से लापता हो गए। दो दिन बाद कुएं में शव मिला। आरोप है कि एसआईआर काम के दबाव से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

डीएम बोली- जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी आगे की कार्रवाई

जिलाधिकारी गजल भारद्वाज का कहना है कि पवा गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। उनकी की शिनाख्त गांव के परिषदीय विद्यालय के शिक्षामित्र शंकरलाल के रूप में हुई है। पवा गांव में भाग संख्या 31 व भाग संख्या 32 दो बूथ हैं।
भाग संख्या 31 में बृजेंद्र सिंह और भाग संख्या 32 में बृजेंद्र राजपूत बीएलओ हैं।
बीएलओ का सहयाेग करने व मतदाताओं को फॉर्म भरने के तरीके बताने के लिए सात सदस्यीय टीम का हर गांव में गठन किया गया है। इस टीम में लेखपाल, ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, आशा, आंगनबाड़ी व सहायक शिक्षक आदि शामिल हैं। भाग संख्या 31 में बीएलओ बृजेंद्र सिंह के साथ शिक्षामित्र शंकरलाल इसी सहायक टीम का हिस्सा थे। सहायक टीम को किसी भी प्रकार से प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं किया गया है।
सहायक टीम सहयोग और जागरूक करने का काम करती है। भाग संख्या 31 में कार्य की प्रगति बहुत अच्छी है। यहां करीब 73 फीसदी गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है। अभी तक एसआईआर काम में परेशानी संबंधी कोई सूचना सामने नहीं आई है। जिससे यह लगे कि टीम किसी दबाव में काम कर रही है। घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000