पुलिस और पुलिस चौकी चोर बदमाश में हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार की सुबह एक बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। बीती 9 नवम्बर को बिधनू की न्यू आजाद नगर पुलिस चौकी पर चोरी हो गई। चोर चौकी प्रभारी की सर्विस पिस्टल, कारतूस, वर्दी और फ़ाइल चुरा ले गए थे। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। चौकी प्रभारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया। घटना का खुलासा करने के लिए टीमें लगा दी गई। पूरा मामला क्या है। दरअसल बिधनू थाना क्षेत्र की न्यू आजाद नगर चौकी पर 9 नवम्बर को चोरी हो गई थी। जब चौकी प्रभारी सुधाकर पांडेय गहरी नींद में सो रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने चौकी से सुधाकर पाण्डेय की सर्विस पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, वर्दी के साथ में फाइल का बक्शा चुरा ले गए। घटना की जानकारी अफसरों को लगी तो तत्काल प्रभाव से चौकी इंचार्ज को निलबिंत कर दिया और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल में जुट गए।

बदमाशों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी गई। बता दें कि जनता की सुरक्षा का जिम्मा रखने वाली यूपी पुलिस के घर पर जब चोरी हुई तो इज्जत दांव पर लग गई। सवाल इज्जत का हुआ तो आलाधिकारी भी जुट गए और चोरों को पुलिस की 5 टीमें लगा दी। फिर क्या मुखबिर को अलर्ट किया गया और बीती रात मुख़बिर की सूचना पर कांशीराम कॉलोनी से 35 वर्षीय शेखू नाम के एक व्यक्ति को पुलिस ने उठाकर पूछताछ की। उसने न्यूरी गांव के पास पुलिया के नीचे से पिस्टल और कारतूस की बरामदगी की बात कही। पुलिस शेखू को लेकर पिस्टल और कारतूस बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान मौका पाकर उसी पिस्टल से शेखू ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इलाज के लिए पुलिस ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000