पुलिस और बदमाश में हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में थाना शाहगंज व खेतासराय पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी हिस्ट्रीशीटर व शातिर गो-तस्कर मो0 अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया, उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर संजय कुमार ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक डां अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज सदानंद राय, थानाध्यक्ष खेतासराय यजुवेंद्र कुमार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार की रात लगभग 02.35 बजे ग्राम अरंद के नहर के पास चेकिंग की जा रही थी कि खेतासराय से अरंद होते हुए अरनौला आजमगढ़ की तरफ गो-तस्करों की जाने की सूचना मुखबीर द्वारा प्राप्त हुई। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गो-तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चेकिंग की जाने लगी तभी एक मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करके भागने लगा।

बदमाश द्वारा किये गये फायर में एक बुलेट प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के बुलेट प्रुफ जैकेट पर लगी। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज द्वारा आत्मसुरक्षार्थ चलाई गयी गोली बदमाश दाहिने पैर में लगी। व बदमाश घायल होकर गिर पड़ा जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला की उक्त बदमाश अन्तर्जनपदीय वांछित 25 हजार ईनामिया व हिस्ट्रीशीटर शातिर गो-तस्कर मो0 अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर पुत्र मुस्लिम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर है। घायल बदमाश मो0 अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर पुत्र मुस्लिम उपरोक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर एवं एक चोरी की मोटरसाईकिल बरामद हुई । घायल गो-तस्कर उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल राजकीय पुरूष चिकित्सालय शाहगंज भेजा गया, जहा से रेफर करने के उपरान्त जिला चिकित्सालय जौनपुर भेजा गया। उसके विरुद्ध आजमगढ़ जौनपुर सहित कुछ और जनपदों में 21 मुकदमे दर्ज हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000