26/11 मुंबई आतंकी हमले के 17 वर्ष बाद भी नहीं भरे घाव, आज भी लोगों के दिलों में बना हुआ है, दर्द

26/11 Mumbai Attack Death People List: आज उस काली रात की 17वीं बरसी है, जब मुंबई की सड़कें खून से लाल हो गई थीं। 26 नवंबर, 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने भारत की आर्थिक राजधानी पर हमला बोल दिया। चार दिनों तक चले इस हमले में 166 मासूम लोग मारे गए, जबकि 300 से ज्यादा घायल हुए।

यह हमला सिर्फ गोलीबारी नहीं था, बल्कि एक सुनियोजित युद्ध था। जहां आतंकियों ने ट्रेन स्टेशन, होटलों, कैफे और अस्पतालों को निशाना बनाया। भारत के जाबांजों ने 9 आतंकवादी ढेर किए। इस रिपोर्ट में हम सिलसिलेवार जानेंगे कि कैसे आतंक का यह तांडव शुरू हुआ, कब क्या हुआ, कौन-कौन शिकार बने, ताज होटल में बंधकों की दास्तान क्या थी और उन बहादुरों की कहानियां, जिन्होंने मौत से जूझकर जिंदगियां बचाईं। यह कहानी दर्द, बहादुरी और सबक की है, जो आज भी हमें सतर्क रहने की याद दिलाती है।

अमेरिकी जांच में पता चला कि डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद सलीम गिलानी (David Coleman Headley- पाकिस्तानी-अमेरिकी) ने मुंबई की रेकी की थी। खुफिया एजेंसियों को चेतावनी मिली थी। ताज होटल को भी अलर्ट किया गया। लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। 26 नवंबर की शाम, आतंकी कोलाबा तट पर उतरे और टैक्सी से अलग-अलग जगहों पर फैल गए। यह हमला ‘फिदायीन’ स्टाइल का था, जहां आतंकी मौत तक लड़ने को तैयार थे।

आजादी का झाँसा दिखाकर 1947 से पूर्व देश में नरसंहार हुए, जिसमें 1 करोड़ से अधिक लोगों की खड्ग से हत्या कर देश के गद्दारों ने गांधी के कुकर्मों को महामंडित किया और देश की जनता को बताया गया कि आजादी बिना खड़ग, बिना ढाल से कथित महात्मा गांधी द्वारा प्राप्त किया गया। यही नहीं महात्मा गांधी को कथित राष्ट्रपिता का ढोल पीटकर उन्हें आजादी का हीरो बताया गया, जबकि असल हीरो के साथ देश के चंद गद्दारों ने एक तरह का सौदा कर लिया था, तब जाकर देश को आज़ादी मिली थी।

वही भूमिका देश के कांग्रेसियो ने 26/11 के दिन निभाई। पाक़िस्तान के आतंकवादियों की खुली धमकी से मुंबई के पाँच सितारा होटलों को बम से दहलाने की साजिश का खुलासा करने के बावजूद न तो मुंबई पुलिस वी. मनमोहन जगे और न ही कांग्रेस की विलासराव देशमुख सरकार जागी। आतंकी हमले के बाद पुलिस कमिश्नर रफू चक्कर हो गए। महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर. आर. पाटिल पहले भूमिगत हो गए और बाद में कहने लगे कि बड़े शहर में ऐसी छोटी घटनाएं होती रहती है।

यही नहीं महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख इस घटना के बाद अपने पुत्र के साथ फ़िल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा को दृश्यांकन के लिए ताज होटल ले गए, ताकि इस अपमान से फ़िल्म बनाकर जनता से पैसे लूटे। बड़े दु:ख के साथ लिखना पड़ रहा है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद मुंबई की सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत हुई थी। देश में बड़ी सी बड़ी घटनाएँ घटित होती हैं और चंद दिनों के बाद ही देश की जनता उसे भूल जाती है। सिर्फ बरसी मनाई जाती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000