पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट, 12 लोगों की मौत की आशंका

 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गैस विस्फोट के कारण एक कोयला खदान ढह जाने से सभी 12 खनिकों के मारे जाने की आशंका है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बलूचिस्तान के मुख्य खान निरीक्षक अब्दुल गनी बलूच ने बताया कि गुरुवार को खदान में विस्फोट मीथेन गैस के कारण हुआ था। यह विस्फोट उस समय हुआ, जब खनिक बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के संजीदी इलाके में खदान के अंदर कोयला खोद रहे थे। खनन इंजीनियरों और अन्य बचाव कर्मचारियों की कई टीमें मलबे को हटाने का काम कर रही हैं। पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक डॉन ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार दोपहर को चार खनिकों के शव बरामद किए गए।

बचावकर्मियों के अनुसार, गैस विस्फोट के बाद खदान पूरी तरह से ढह गई। खदान तक जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए और बचाव कार्य बाधित हो गए। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि बलूचिस्तान में सभी 12 कोयला खदानकर्मियों के मारे जाने की आशंका है। प्रांत के खनन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी अब्दुल गनी बलूच के हवाले से अखबार ने कहा कि एक निजी खदान के अंदर बारह कर्मचारी थे, जब विस्फोट के बाद पूरी खदान ढह गई। बचाव दल की गति धीमी हो गई, क्योंकि वह खदान का प्रवेश द्वार नहीं खोज पाए। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में खनन दुर्घटनाएं आम बात हैं, क्योंकि खदानों में स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों का पालन शायद ही कभी किया जाता है।

जिसका मुख्य कारण खदानों का अनियमित और छिटपुट निरीक्षण है। इसी क्षेत्र में एक कोयला खदान में पिछले साल हुए विस्फोट में 12 मजदूरों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। मार्च 2024 में विस्फोट बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले में गुफा के अंदर जहरीली गैस जमा होने के कारण हुआ था। विस्फोट के समय मजदूर खदान के अंदर काम कर रहे थे और आठ और लोग, जो अपने फंसे हुए साथियों को बचाने की कोशिश में खदान में घुसे थे, वे भी फंस गए, क्योंकि पूरी खदान ढह गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000