आरओ-एआरओ परीक्षा प्रदेश के 2382 केंद्रों पर कल, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 पर निगरानी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह परीक्षा 27 जुलाई को प्रदेश के 2382 केंद्रों पर होगी। इससे पूर्व 11 फरवरी 2024 को हुई इसी परीक्षा में पेपर लीक हो गया था और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी। यह परीक्षा अब डेढ़ साल बाद होने जा रही है और इस दौरान परीक्षा की पारदर्शिता व निगरानी के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए।

आरओ/एआरओ परीक्षा पहली बार आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) की निगरानी में होगी। किसी भी गड़बड़ी की आशंका पर कंट्रोल रूम को सीधे अलर्ट मिल जाएगा और गड़बड़ी को रोका जा सकेगा। परीक्षा कक्ष में अगर कोई अभ्यर्थी उधर-उधर देखना है या धीमे से भी कुछ बोलता है तो एआई तकनीकी मदद से उसे तुरंत चिह्नित कर लिया जाएगा। सिर्फ अभ्यर्थी ही नहीं बल्कि कक्ष निरीक्षकों पर भी एआई की निगरानी होगी ताकि किसी भी तरह से गड़बड़ी की कोई आशंका न रह जाए। आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आयोग को पहली बार इस परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र बनाने पड़े हैं। प्रयागराज में कुल 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

ऐसे काम करेगी एआई तकनीक

  • परीक्षा के दौरान प्रवेश/निकास द्वार पर किसी भी तरह की हलचल का पता चलने पर अलर्ट
  • कक्षाओं के अंदर फर्नीचर ठीक से व्यवस्थित न होने पर अलर्ट
  • कैमरे ऑफलाइन होने या मास्किंग या ब्लैक स्क्रीन द्वारा छेड़छाड़ किये जाने पर अलर्ट
  • परीक्षा से एक घंटे पहले या बाद में कक्षाओं में किसी भी तरह की हलचल होने पर अलर्ट
  • यदि अंतरीक्षक निर्धारित समय के बाद भी नहीं हिलता-डुलता/ अंतरीक्षक की गतिविधि में निष्क्रियता पाई जाती है तो अलर्ट
  • यदि निर्धारित घंटों के दौरान परीक्षा कक्ष में अनुमन्य संख्या से अधिक लोग हैं तो अलर्ट
  • कक्षा के अंदर भीड़/झगड़े/संघर्ष का पता चलने पर अलर्ट
  • यदि कक्षा के अंदर मोबाइल फोन पाया जाता है तो अलर्ट
  • परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों द्वारा आपस में बातचीत करने पर अलर्ट
  • अपनी सीट से 10 मिनट से अधिक समय तक अनुपस्थित रहने की दशा में अलर्ट
  • अभ्यर्थियों द्वारा एक से अधिक बार पीछे मुड़ कर देखने पर अलर्ट

 

आरओ/एआरओ अभ्यर्थियों के लिए चलेगी आठ कोच की मेमू

27 जुलाई को आरओ/एआरओ (समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी) की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे आठ कोच की मेमू ट्रेन का संचालन बनारस से प्रयागराज जंक्शन होते हुए कानपुर तक करेगा। गाड़ी संख्या 05187 बनारस से 26 जुलाई की शाम 6.00 बजे रवाना होकर रात 8.32 बजे प्रयागराज रामबाग, 8.52 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 11.40 बजे कानपुर पहुंचेगी। दूसरी ओर यूपी रोडवेज द्वारा ऑन डिमांड अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि जिस रूट पर बसों की मांग होगी, उसी रूट पर अतिरिक्त बस चलाई जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000