सिरफिरे आशिक नें मंदिर में खेला खूनी खेल, प्रेमिका को मारीं पांच गोलियां, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

मैनपुरी शहर के मोहल्ला बजरिया स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां मंदिर में पूजा करने के लिए आई युवती को एक के बाद एक पांच गोलियां मारी गईं। इसके बाद आरोपी मंदिर का दरवाजा खोलकर भाग निकला।  इस वारदात के बाद मंदिर में आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को तीन घंटे के अंदर ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में भी गोली लगी है।

मोहल्ला बजरिया की रहने वाली 21 वर्षीय दिव्यांशी राठौर शनिवार सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए आई थी।  उसी समय मंदिर में राहुल दिवाकर नाम का युवक आ धमका। राहुल ने मंदिर के अंदर पूजा करते समय दिव्यांशी पर हमला कर दिया। तमंचे से एक के बाद उसे पांच गोलियां मारी। गोलियों की आवाज सुनकर मंदिर आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकला। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। यहां उसकी हालत नाजुक देख सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।  इसके बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। पुलिस ने तीन घंटे के अंदर ही आरोपी राहुल को नगला जुला बंबा वाली रोड पर घेर लिया।

पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायर करना शुरू कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से राहुल घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल अवस्था में भी आरोपी  राहुल हंसता हुआ नजर आया। उसने जो किया, उस पर कोई पछतावा नहीं था। बताया गया है कि आरोपी राहुल दिवाकर पिछले पांच साल से दिव्यांशी के पीछे पड़ा हुआ था। उसकी हरकतों से परेशान होकर परिजनों ने दिव्यांशी को दिल्ली भेज दिया था। वो हाल में ही दिल्ली से लौटकर घर वापस आई थी, जिसके बाद वो उससे मिलने की जिद करने लगा। दिव्यांशी ने उससे मिलने से मना कर दिया, जिसके चलते गुस्से में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000