PRD जवानों की पिटाई करने वाले फर्जी किन्नरों का पर्दाफाश, पुलिस ने 9 को दबोचा

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पीआरडी जवानों के साथ मारपीट कर उनके ऊपर फायरिंग करने वाले 9 फर्जी किन्नरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार सभी किन्नर पुरुष हैं और किन्नर का फर्जी वेश बनाकर लोगों के साथ वसूली करते थे। ये सभी गैंग बनाकर काम करते थे और करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गांव इनके निशाने पर थे। ये गांवों में जाते थे और नाच-गाने के नाम पर लोगों से वसूली करते थे, जो लोग पैसा नहीं देते थे उनके साथ अभद्रता करते थे साथ ही शराब पीकर लोगों के साथ मारपीट करना इनका आए दिन का काम था।

कल रात करीमुद्दीनपुर थाना के एक पिकेट पर तैनात दो पीआरडी जवानों पर जब इस गैंग ने हमला कर दिया और फायरिंग किया तब पुलिस सक्रिय हुई और इस गैंग का पर्दाफाश हुआ। दरअसल कल रात पिकेट पर तैनात पीआरडी जवानों ने एक बाइक को रोकने की कोशिश की तो पहले तो बाइक सवार भाग गए बाद में ये लोग अपने गैंग के आठ-नौ सदस्यों के साथ आए और पीआरडी जवानों के साथ जमकर मारपीट की और उनके ऊपर फायरिंग किया। इसके बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तब इस गैंग की पोल खुली और हकीकत का पता चला।

फर्जी किन्नरों को पुलिस ने दबोचा…

इस मामले में एक तथाकथित यूट्यूबर पत्रकार सुनील सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुनील सिंह को ही इस गैंग का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। सुनील पुरुषों को महिलाओं के वेश में ड्रेसअप कराता था और उनको किन्नर का रूप देता था और उनसे नाच-गाने की आड़ में लोगों से वसूली करवाता था। गिरफ्तार सभी फर्जी किन्नर प्रमोद यादव, सुनील सिंह, किशन यादव, राहुल चौहान, जितेंद्र ठाकुर उर्फ पायल, लक्की उर्फ रानी, राजू उर्फ पूजा, शरीफ उर्फ पलक, पिंटू गुप्ता उर्फ संध्या 19 से 26 वर्ष के बीच आयु के हैं और सभी पुरुष हैं।

गाजीपुर के एसपी ने क्या कहा…

एसपी ने इस गैंग को मीडिया के सामने पेश किया और बताया कि 29/30 जून की रात को इस गैंग के लोगों ने पीआरडी जवानों के साथ मारपीट की थी। करीमुद्दीनपुर थाने के एक पिकेट पर दो पीआरडी जवान तैनात थे। उसी समय एक बाइक आती दिखी जिसपर पीछे एक महिला बैठी हुई थी, जब उन्होंने बाइक को रोका तब उस समय वो भाग गये पर बाद में वो आठ-नौ लोगों के साथ वापस आये और पीआरडी जवानों से मारपीट शुरू कर दी।
उन्होंने पीआरडी जवानों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी किया। इसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उस क्षेत्र में इनका आतंक फैला हुआ था। ये गैंग किसी घर में, जहां कोई मांलिक काम पर होता था, वहां जाते थे और एक तरह से उनका एक्सटॉरसन करते थे। इनमें से चार-पांच महिला के वेश में रहते थे। जब कड़ाई से इनसे पूछताछ की गयी तो ये सभी पुरुष निकले। इस गैंग ने पूरे क्षेत्र में आतंक मचा रखा था और शराब पीकर लोगों से मारपीट भी करते थे। आज इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000