प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़कर करा दी शादी, गले में वरमाला डाले वीडियो वायरल

यूपी के जालौन में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की परिजनों ने पकड़कर शादी कर दी और इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में बताया जा रहा है कि युवक फौजी है और उसका पिछले 3 सालों से अफेयर चल रहा था। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिला उस वक्त भारी पड़ गया। जब परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, वीडियो में साफतौर से देखा गया है कि वहां पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की पकड़कर शादी करा दी और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना का विवरण

दरअसल, पूरा मामला जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र के सिरसाकलार थाना अंतर्गत गांव मलथुआ का है। युवक का नाम अजीत सिंह है, जो गांव मलथुआ का निवासी है। वहीं, युवती भी पास के गांव की रहने वाली बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अजीत और दिव्या का प्रेम प्रसंग लगभग तीन वर्षों से चल रहा था। जिसके बाद प्रेमी को बीती रात पकड़ लिया।

ऐसे हुई शादी की शुरुआत

अजीत सिंह भारतीय सेना में एक सैनिक हैं और हाल ही में छुट्टी पर घर आए थे। सोमवार की रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए कालपी पहुंचे। हालांकि, इस दौरान युवती के परिवार वालों ने उन दोनों को एक साथ देख लिया। जिसके बाद परिजनों ने दोनों को पकड़ा और तुरंत शादी कराने का निर्णय लिया। उन्होंने तत्काल एक पंडित को बुलाया और हिन्दू रीति-रिवाजों का पालन करते हुए दोनों की शादी करा दी। इस पूरे प्रकरण में दोनों परिवारों की सहमति बनी रही।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन गले में माला डाल रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है वहीं, सीओ अवधेश सिंह का कहना है कि किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000