बहुचर्चित बैंक मैनेजर हत्याकांड: पत्‍नी और ससुर ने करवाई थी हत्या, कलक्ट्रेट बार अध्यक्ष बेटी सहित को किया अरेस्‍ट

आगरा। बहुचर्चित बैंक मैनेजर हत्याकांड में आरोपी ससुर और पत्नी ही निकले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। गिरफ्तार पत्नी ससुर और पुलिस के बीच 10 दिन से लुकाछिपी का खेल चल रहा था। पुलिस और सर्विलांस टीम उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। पुलिस को शनिवार को दोनों के प्रयागराज में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस उन तक पहुंच गई और अरेस्ट कर देर रात आगरा आ गई। दोनों आरोपियों को रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि ताजगंज स्थित रामरघु एग्जॉटिका कॉलोनी के निवासी सचिन उपाध्याय बैंक मैनेजर थे। 17 अक्टूबर की रात उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद उनके आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या से पहले उनके शरीर को जलाने की कोशिश भी की गई थी। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद हत्या की बात सामने आई थी। सचिन के पिता केशवदेव शर्मा ने ताजगंज थाने में सचित की पत्नी प्रियंका रावत, कलेक्‍ट्रेट बार अध्‍यक्ष ससुर बिजेंद्र रावत और साले कृष्णा रावत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें एक अज्ञात का भी जिक्र था। ताजगंज पुलिस ने कृष्णा रावत को 20 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पिता-पुत्री भूमिगत हो गए थे।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे थे सवाल….

इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस पर ढिलाई के आरोप और उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने निर्देश दिए थे कि पहले साक्ष्य जुटा लिए जाएं। उसके बाद गोपनीय रूप से तलाशी में जुटें। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय गठित टीम की निगरानी कर रहे थे। सर्विलांस की मदद ली जा रही थी। सर्विलांस से मिली सूचना के बाद एक टीम को प्रयागराज भेजा गया। शनिवार देर रात लगभग साढे ग्यारह बजे पुलिस हत्यारोपी बिजेंद्र रावत और प्रियंका को अरेस्ट कर थाना ताजगंज लेकर आई।

हत्‍या की वजह अभी तक सामने नहीं आई….

समझा जा रहा था कि पुलिस रविवार को इस हत्याकांड से जुड़े तमाम अनसुलझे सवालों का जबाव देगी कि आखिर यह हत्या क्यों की गई? लेकिन आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सिर्फ पुख्ता साक्ष्य मिलने का दावा किया। बैंक मैनेजर के पिता केशव देव शर्मा शनिवार रात बहू की गिरफ्तारी का पता चलने पर थाना ताजगंज पहुंचे। वहां वह आरोपी बहू से पूछना चाहते थे कि अपना ही घर उजाड़ कर उन्हें क्या मिला? लेकिन बताया जाता है कि उन्हें भी अपनी बात का जबाव नहीं मिला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000