पुलिस की पिटाई से किसान की मौत,दरोगा समेत सात निलंबित,परिजनों ने दी हत्या की तहरीर

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले भमोरा पुलिस पर किसान की हत्या का आरोप लगा है। जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस ने किसान को बेरहमी से पीटा। इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के किसान 48 वर्षीय संतोष शर्मा को गंभीर हालत में शुक्रवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव निवासी सचिन समेत कई ग्रामीण शहर पहुंचे और एसएसपी दफ्तर में शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि भमोरा थाने के एक दरोगा समेत छह लोगों ने संतोष को बेरहमी से पीटा है, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

एसएसपी दफ्तर शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि संतोष गुरुवार शाम अपने खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग खेत में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उन लोगों को पकड़ने की कोशिश की। वह लोग तो फरार हो गए। पुलिस ने संतोष को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। संतोष ने विरोध किया तो उन्हें बेरहमी से पीटा गया। इससे संतोष की हालत बिगड़ गई। संतोष की हालत बिगड़ने पर पुलिस टीम मौके से खिसक गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल संतोष को अस्पताल में भर्ती कराया।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भमोरा थाने के दरोगा टिंकू कुमार समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। बिना किसी अधिकारी को सूचना दिए जुए के फड़ पर छापा मारने पर पुलिसवालों पर कार्रवाई की गई है।थाना पुलिस का कहना है कि छापे के दौरान जुए के फड़ पर भगदड़ मच गई थी। उस वक्त वहां संतोष मौजूद था, जो भागते वक्त खुद ही घायल हो गया। भमोरा थाना प्रभारी परमेश्वरी देवी ने बताया कि संतोष को पुलिस ने नहीं पीटा है। आरोप निराधार हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000