उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में किसान की धारदार हथियार से हत्या: सरसों के खेत में पड़ा मिला शव, खेत की सिंचाई के दौरान हुई वारदात By Pratibha Rajdar Last updated Jan 1, 2026 450 प्रतापगढ़ के नरी गांव में एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना खेत की सिंचाई के दौरान हुई। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय रामलखन यादव के रूप में हुई है। रविवार रात वह अपने गेहूं के खेत की सिंचाई कर रहे थे, तभी उनकी हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंक दिया गया। रामलखन के परिवार ने 25 साल पहले हुई एक महिला की मौत से जुड़े मारपीट के मामले को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में एक और मारपीट का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों से जुड़े लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली है। हत्या का खुलासा करने के लिए अंतू पुलिस के साथ स्वॉट टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस ने बुधवार को भी घटनास्थल पर गहन छानबीन की। अपराध 450 Share