ऑनलाइन गेम की लत में बेटे ने हारे 10 लाख… फिर बेटे ने खेला खूनी खेल मां पर किये कई बार पेचकस से वार

गेम में हारे पैसे चुकाने के लिए बेटा जेवर चोरी कर रहा था तो मां ने उसे देख लिया। पकड़े जाने के डर से निखिल ने पेचकस से रेनू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद गैस सिलिंडर उठाकर मां के सिर पर मार दिया। फिर जेवर और पिता की बाइक लेकर भाग निकला। प्रतिबंधित ऑनलाइन गेम एविएटर में हारे पैसे चुकाने के लिए घर से जेवर चोरी करते समय पकड़े जाने पर बेटे ने ही मां की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन दिन बाद सोमवार को बेटे को फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल की है।

डेरी संचालक रमेश यादव की पत्नी रेनू की तीन अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि रेनू का बेटा निखिल (21) ऑनलाइन एविएटर गेम में करीब 10 लाख रुपये हार गया था। एक साल में उसने कुल 50 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया था। इसके लिए ऑनलाइन एप से लोन भी लिया था। लोन की रकम चुकाने के लिए तीन अक्तूबर को वह जेवर चोरी कर रहा था तो मां रेनू ने उसे देख लिया। पकड़े जाने के डर से निखिल ने पेचकस से रेनू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद गैस सिलिंडर उठाकर मां के सिर पर मार दिया। फिर जेवर और पिता की बाइक लेकर भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि वह कैंट के रास्ते चारबाग स्टेशन पहुंचा। वहां से त्रिवेणी एक्सप्रेस से भाग था। छानबीन के दौरान पुलिस ने निखिल को फतेहपुर के सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया। निखिल पहले भी घर से जेवर चोरी कर चुका था। गेम खेलने के लिए दोस्तों और महिला मित्र से भी पैसे लिए थे। पुलिस ने महिला मित्र से भी पूछताछ की है।

कर्ज देने वाले फोन कर बना रहे थे दबाव

मां रेनू की हत्या का आरोपी ऑनलाइन एविएटर गेम खेलने के लती बीए की पढ़ाई कर रहे निखिल ने बताया कि वह करीब एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रहा था। ऑनलाइन गेम और सट्टेबाजी में रकम हारने के बाद उसने कई ऑनलाइन एप से रकम लोन पर ली थी। सभी एप ज्यादा ब्याज पर लोन देते हैं। आवदेन करने पर लोगों को तत्काल कर्ज मिल जाता है। निखिल ने बताया कि कर्ज देने वाले उसे फोन कर रकम जमा करने का दबाव बना रहे थे। इसी के कारण वह परेशान था।

डाटा के दुरुपयोग की दे रहे थे धमकी

पूछताछ में निखिल ने बताया कि एप के जरिये कर्ज देने वाले रकम नहीं चुकाने पर मोबाइल फोन के डाटा का दुरुपयोग करने की धमकी दे रहे थे। रकम चुकाने के लिए वह तीन अक्तूबर को मां को लेने काकोरी गया था। रेनू मायके में थीं। निखिल उन्हें लाने के बाद अलमारी से जेवर चोरी करने लगा। इसी बीच रेनू ने उसे देख लिया था।

हत्या के बाद सुनाई लूट की झूठी कहानी

मां की हत्या करने के बाद निखिल ने झूठी कहानी गढ़ी। आरोपी ने अपने मामा और दोस्त को फोन कर कहा कि घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की है और मां पर हमला कर दिया है। आरोपी ने बदमाशों का पीछा करने की बात कही। परिजन जब भागकर घर पहुंचे तो रेनू लहूलुहान पड़ी थीं, जबकि निखिल लापता था।

पिता ने की फांसी की मांग

बेटे की सच्चाई सुन पिता रमेश चीख पड़े। उन्होंने निखिल से कहा कि पैसों की जरूरत थी तो मांग लेता। मां की हत्या क्यों की। रमेश ने पुलिस अधिकारियों से निखिल को फांसी पर चढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि, पुलिस आरोपी को उनके हवाले कर दे तो वह खुद निखिल को गोली मार देंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000