बेटियाें के सामने पिता की हत्या, बच्चियों ने भागकर बचाई जान, बदमाशों ने धारदार हथियार से रेता गला

हत्या का एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। झारखंड के गुमला  में अपनी बेटियों को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की अज्ञात बदमाशों ने गलारेत कर हत्या कर दी। आरोपियों ने बच्चियों को भी मारने की कोशिश की, लेकिन दोनों बच्चियां किसी तरह भागकर अपने घर पहुंच गई। दो बाइक में सवार पांच आराेपियों ने धारदार हथियार से इस वारदात को अंजाम दिया है.गुमला में दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने यहां अपने बेटियों को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की उनके सामने निर्ममता से हत्या कर दी। पूरा मामला रायडीह थाना क्षेत्र के पोगरा डिगरी टांड का है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय प्रसाद साहू के रूप में की गई है।

पुराने विवाद हत्या की वजह

मृतक प्रसाद साहू की बेटी किरण कुमारी ने बताया कि उनके पिता का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, जिसके कारण उनकी हत्या की गई है। घटना के वक्त मृतक की दोनों बेटिया भी मौजूद थी। आरोपियों ने बच्चियों पर भी हमला करना चाहा, लेकिन वह किसी तरह भागकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। मृतक उंचडीह के एक शिक्षक के पास ड्राइवर का काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही रायडीह पुलिस के चैनपुर इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार करमाली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश कर छापेमारी की जा रही है। साथ ही मृतक की बेटियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000