महिला दारोगा और कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार. दहेज उत्पीड़न केस में फंसाने के नाम पर मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक महिला दारोगा और उसके साथी कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर दहेज उत्पीड़न के मामले में राजस्व लेखपाल से पैसे मांगने का आरोप है। गिरफ्तार महिला दारोगा की पहचान प्रिया सिंह के रूप में हुई है, जो मुरादनगर थाना क्षेत्र के पिंक बूथ की इंचार्ज है। वहीं, उसका साथी कांस्टेबल शाहिद भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2.50 लाख की मांग, 50 हजार में हुई थी डील

जानकारी के अनुसार, मेरठ तहसील में तैनात राजस्व लेखपाल रजनीश त्यागी के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच दारोगा प्रिया सिंह कर रही थी।.आरोप है कि दारोगा और कांस्टेबल ने रजनीश को अन्य धाराएं बढ़ाने और मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए 2 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में सौदा 50 हजार रुपये में तय हो गया।

एंटी करप्शन ने लगाया ट्रैप

पीड़ित रजनीश त्यागी ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो मेरठ से की। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और जैसे ही तय रकम ली जा रही थी, महिला दारोगा प्रिया सिंह और कांस्टेबल शाहिद को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

जमानत पर बाहर है लेखपाल

रजनीश त्यागी ने बताया कि पत्नी से विवाद के चलते उस पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें उसे जेल भी जाना पड़ा। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है, जबकि उसके परिजनों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय स्तर पर भी जांच की तैयारी की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000