सोते हुए पिता को करैत सांप से कटवाया, हुई मौत: 1.5 लाख में खरीदा था करैत सांप बीमा की रकम और सरकारी नौकरी के लालच में बेटों ने रची साजिश

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो सगे बेटों ने अपने ही पिता की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी ताकि वे तीन करोड़ रुपये की बीमा राशि हड़प सकें और अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी पा सकें। हत्या को प्राकृतिक हादसा दिखाने के लिए उन्होंने सांप के काटने की साजिश रची।

सांप के काटने से मौत बताकर दर्ज कराई थी सूचना

घटना तिरुवल्लूर जिले के तिरुथानी क्षेत्र के पोडाटुरपेट टाउन पंचायत की है। यहां रहने वाले गणेशन (56) स्थानीय सरकारी स्कूल में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। अक्टूबर 2024 में उनके बेटों मोहनराज और हरिहरन ने पोडाटुरपेट पुलिस को सूचना दी कि घर में सोते समय सांप के काटने से उनके पिता की मौत हो गई है।

11 बीमा पॉलिसियों ने बढ़ाया शक

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तफ्तीश के दौरान सामने आया कि गणेशन के नाम पर कुल 11 बीमा पॉलिसियां थीं, जिनमें से चार उन्होंने स्वयं ली थीं। इतनी अधिक पॉलिसियों ने पुलिस के शक को और गहरा कर दिया। इसी दौरान एक बीमा कंपनी की शिकायत नॉर्थ जोन की आईजी असरा गर्ग तक पहुंची, जिसमें बताया गया कि मृतक के दोनों बेटे मौत को लेकर अलग-अलग बयान दे रहे हैं।

SIT जांच में टूटी साजिश की परतें

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुम्मिदीपोंडी की डीएसपी जयश्री के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। कड़ी पूछताछ में शुरुआत में दोनों बेटे अनजान बने रहे, लेकिन बाद में उन्होंने पिता के हत्या की साजिश कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, दोनों बेटों ने अपने दोस्तों बालाजी, प्रशांत, नवीन कुमार और दिनाकरण को भी इस साजिश में शामिल किया। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से एक लग्जरी कार और छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

1.5 लाख में खरीदा गया करैत सांप

तिरुवल्लूर के एसपी विवेकानंद शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने हत्या से एक सप्ताह पहले भी सांप के जरिए गणेशन को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह प्रयास विफल रहा। इसके बाद आरोपियों ने 1.5 लाख रुपये में तीन फुट लंबा जहरीला करैत सांप खरीदा।
सोते समय गणेशन को सांप से कटवाया गया और पुलिस की जांच से बचने के लिए बाद में सांप को भी मार डाला गया। आरोपियों में से एक व्यक्ति सांप पकड़ने का विशेषज्ञ था, जिसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

लालच बना रिश्तों का कातिल

पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल हत्या का नहीं, बल्कि लालच में रिश्तों के टूटने का भयावह उदाहरण है। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, साजिश और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000