60 गोदामों में भीषण आग, लपटों से आसमान लाल, 2 KM दूर से दिखा भयानक मंजर

सोमवार रात मुरादाबाद के ग्राम रानीनागल स्थित पुराने कपड़े के करीब गोदामों में सोमवार की शाम तेज हवाओं के बीच आग भड़क गई। करीब दो किमी तक लपटें और धुआं का गुबार आसमान में दिखाई देने लगा। आग को काबू में करने के लिए जिले के अलावा रामपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गई। घंटों प्रयास के बाद आग काबू में नहीं आ रही थी। आग से गोदामों में रखे लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। भोजपुर के ग्राम रानीनांगल में सोमवार शाम पुराने कपड़ों के करीब 60 गोदामों में भीषण आग लग गई।

आग इतनी तेज थी कि लपटें और धुएं का गुबार दो किलोमीटर दूर तक नजर आने लगा। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती गई और एक-एक कर सभी गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हादसे में लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक हो गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि कपड़ों के गोदामों में आग पहले भी तीन-चार बार लग चुकी है, लेकिन इतनी बड़ी घटना पहले नहीं हुई थी।

आग की लपटें देखकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वहीं, महिलाओं को रोते-बिलखते देखा गया, जो अपने जलते हुए गोदामों को देखकर बेसुध हो गईं। सूचना पर भोजपुर थाना प्रभारी शरद मलिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने भी तत्काल एंबुलेंस भेज दी। प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी की और भीड़ को हटाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया।

आग के चलते आस पास के मकान खाली कराए गए

भोजपुर क्षेत्र में आगजनी की घटना को देखते हुए प्रशासन ने आस पास के मकानों को खाली करा दिया। घटना का जायजा लेने के लिए एसडीएम डॉ राम मोहन मीणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। काफी आग को काबू में किया गया है। सुरक्षा के लिए एहतितात बरता जा रहा है। आग को फैलने से रोकने के लिए फायर ब्रिगेड काफी प्रयास कर रहा है।

चार बार लग चुकी है गोदामों में आग

ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में लगभग 10 साल से पुराने कपड़े के गोदाम संचालित हैं। अभी तक चार बार गोदामों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से भोजपुर में फायर बिग्रेड स्टेशन स्थापित करने की मांग की है ताकि अन्य गांव चैन की नींद सो सकें। बराबर गोदामों में आग से ग्रामीणों को भय बना रहता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000