विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

लखनऊ के विकासनगर स्थित विशाल मेगा मार्ट में बुधवार को भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। दमकल की पांच गाड़ियों से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। राजधानी लखनऊ के विकासनगर रिंग स्थित विशाल मेगा मार्ट में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पाया पर आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। सीएफओ मंगेश कुमार के मुताबिक विकासनगर रिंग रोड स्थित जगरानी अस्पताल के पास विशाल मेगा मार्ट नाम से फैमिली स्टोर है। रोज की तरह बुधवार को स्टोर खुला था।

दोपहर करीब एक बजे के आसपास दूसरे तल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैलती चली गई। स्टोर में लगी आग से वहां हड़कंप मच गया। स्टोर में मौजूद लोग जान बचाकर भागे। विशाल मेगा मार्ट में आग लगी देख वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर विकासनगर पुलिस और दमकल की पांच गाड़ियां पहुंच गईं। सीएफओ ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है पर स्टोर में रखा सामान जल गया। आग किन कारणों से लगी। इसकी जांच की जा रही है। आशंका है कि चिंगारी या फिर शार्ट- सर्किट की वजह से आग लगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000